दो घंटे तक हुई फायरिंग, यहां गोलियों की आवाज से थर्रा उठा पूरा इलाका, तीन की मौत

मृतकों में एक पक्ष से जयजय राम साव व उसका पुत्र कुंदन साव और दूसरे पक्ष से सागर कुमार महतो शामिल है। करीब दो घंटे तक फायरिंग हुई। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली। चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Update: 2021-03-06 07:31 GMT
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में एक पक्ष से एक व्यक्ति को अरेस्ट किया गया है।

मुंगेर: बिहार में एक बार फिर भूमि विवाद के नाम पर रक्तपात हुआ है। ताजा मामला मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र स्थित मोकबिरा चांय टोला का है।

जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरह से जमकर फायरिंग हुई। मारपीट भी हुई। इस खूनी खेल में तीन लोगों की जान चली गई।

काफी देर तक बवाल चला। बाद में दोनों पक्ष शांत होकर तो चले गए लेकिन दुश्मनी की आग नहीं बुझी। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।

दो घंटे तक हुई फायरिंग, यहां गोलियों की आवाज से थर्रा उठा पूरा इलाका, तीन की मौत(फोटो;सोशल मीडिया)

12 साल से दो पक्षों में जमीन को लेकर चल रहा विवाद

ये घटना शुक्रवार रात आठ बजे की है। जानकारी के मुताबिक ओम प्रकाश साहनी नामक व्यक्ति ने 12 वर्ष पहले 12 कट्ठा 3 धूर जमीन खरीदी थी।

उस जमीन पर कब्जा को लेकर रामा बिंद ने ओमप्रकाश से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा है।

शुक्रवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि कई और लोग भी इसमें शामिल हो गये।

क्राइम सीन( फोटो-सोशल मीडिया)

गांव में दहशत का माहौल

उसके बाद दोनों पक्षों के जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई। इस दौरान गोली लगने से दोनों पक्षों से तीन लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में एक पक्ष से जयजय राम साव व उसका पुत्र कुंदन साव और दूसरे पक्ष से सागर कुमार महतो शामिल है। करीब दो घंटे तक फायरिंग हुई। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली।

चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष से एक व्यक्ति को अरेस्ट किया गया है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस इस केस की जांच में जुट गई है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News