Bihar News: उपचुनाव में वीआईपी देगी राजद को समर्थन, 2020 विस चुनाव से पहले सहनी ने तेजस्वी को छुरा घोंपने वाला कहा था

Bihar News: बिहार के मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव में विकासशील इंसान पार्टी महागठबंधन को समर्थन देगी, पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने महागठबंधन को अपना समर्थन देने की घोषणा की है।

Newstrack :  Network
Update: 2022-10-25 10:40 GMT

 विकासशील इंसान पार्टी VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी- तेजस्वी यादव: Photo- Social Media

Bihar News: विकासशील इंसान पार्टी ने ऐलान किया है कि मोकामा (Mokama) और गोपालगंज (Gopalganj) उपचुनाव में महागठबंधन को समर्थन देगी। पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने महागठबंधन को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। इन दोनों सीटों पर महागठबंधन (Mahagathbandhan) की ओर से राजद के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले VIP सुप्रीमो ने दोनों उपचुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था। उस समय उन्होंने कहा था कि जिस प्रत्याशी में भाजपा को हराने का दम रहेगा, उसके ही वो अपना समर्थन देंगे। अब चुनाव से एक सप्ताह पहले मुकेश सहनी (VIP supremo Mukesh Sahni) ने राजद को समर्थन देने का ऐलान किया।

मंगलवार को वीआईपी ने एक लेटर जारी किया। इसमें ही इन बातों का उल्लेख किया। साथ ही वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी (VIP supremo Mukesh Sahni) ने भाजपा पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा नीतियों के खिलाफ उनकी पार्टी खड़ी है। और महागठबंधन के उम्मीदवारों को समर्थन देकर उन को जिताने का काम करेगी। सहनी ने गोपालगंज और मोकामा के मतदाताओं के नाम एक पत्र भी जारी किया है। इसमें उन्होंने महागठबंधन की ओर से चुनाव लड़ रहे राजद प्रत्याशियों को वोट देने की अपनी की।

मुकेश सहनी का मुंबई में रहने के बाद भी अपने राज्य के प्रति विशेष लगाव

इस पत्र में मुकेश सहनी ने विस्तार से अपने बारे में जानकारी दी है कि उन्होंने किस तरीके से बिहार से मुंबई जाकर अपने आप को स्थापित किया। पत्र में ही मुकेश सहनी ने यह भी जिक्र किया है कि मुंबई में रहने के बाद भी उनका अपने राज्य के प्रति विशेष लगाव हमेशा बना रहा।

तेजस्वी यादव ने उनके पीठ में छुरा घोंपा

बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में मुकेश सहनी ने बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस का साथ यह कहते हुए छोड़ दिया था कि तेजस्वी यादव ने उनके पीठ में छुरा घोंपा है। उस समय मुकेश सहनी ने कहा था कि महागठबंधन ने पीठ में छुड़ा घोंपने का काम किया है। प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पिछड़ों को आगे बढ़ने नही देना चाहते। तेजस्वी मेरी राजनीति हत्या कराना चाहते है।

इस बार के विस चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशियों को हार हाल में सबक सिखाना है। इतना ही नहीं मुकेश सहनी ने यह भी आरोप लगाया था कि तेजस्वी यादव के साथ कोई नहीं रह सकता हैं। अब वीआईपी एनडीए के साथ हैं। इसके बाद सियासत तेज हो गई थी।

Tags:    

Similar News