Heeng ki kheti: हींग की खेती बदल देती है किसानों की किस्मत, कम लागत में कराती है 10 लाख का मुनाफा

Heeng ki kheti: हींग को जानकार ईरान में फूड ऑफ गॉड्स के नाम से भी जानते हैं। भारत में अधिकाय हींग का उपयोग मसाले के तौर पर किया जाता है, जबकि दुनिया के कई देश हींग का उपयोग दवा के रूप में करते हैं।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-10-26 02:45 GMT

Heeng ki kheti (सोशल मीडिया)

Asafoetida Farming: हींग से कौन भारतीय नहीं वाफिक होगा। हींग का उपयोग व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के साथ आयुर्वेदिक औषधियों को बनाने में उपयोग किया जाता है। लोगों के बीच एक कहावत है कि कोई भी भारतीय किचन बिना हींग के अधूरा रहता है। इसलिए भारत में हींग की मांग अधिक है। इसका उपयोग देश में बनने वाला हर खाद्य पदार्थों में किया जाता है। हालांकि भारत में हींग की पैदावरी बीते कई वर्षों से नहीं होती थी, इसलिए इसका निर्यात विदेशों से होता है। हालांकि अब भारत में हींग की खेती भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में अगर आप किसान हैं तो इसकी खेती कर कम समय में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।

अभी इन जगहों पर हो रही हींग की खेती

भारत में हींग की खपत दिन पर दिन बढ़ी रही है। इसलिए इसकी खेती भी देश में शुरू हो गई है और इसके लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। दरअसल, हींठ ठंडी फसल है तो इसके लिए जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे ठंड प्रदेश वाले किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसका असर भी दिखने लगा है। यहां के किसानें बड़ी संख्या में हींग की खेती करने के लिए आगे आ रहे हैं। हींग की खेती पूरे भारत में इसको लेकर कृषि वैज्ञानिक इस पर काम भी कर रहे हैं।

भारत में 2020 से शुरू हुई हींग की खेती

हींग को जानकार ईरान में फूड ऑफ गॉड्स के नाम से भी जानते हैं। भारत में अधिकाय हींग का उपयोग मसाले के तौर पर किया जाता है, जबकि दुनिया के कई देश हींग का उपयोग दवा के रूप में करते हैं। भारत में हींग की साल 2020 से शुरू हुई थी। इसकी शुरुआत हिमाचल प्रदेश से हुई थी। यहां के लाहौल घाटी में किसान इसकी खेती कर रहे हैं। यह किसान हिमालयन बायोरिसोर्स टेक्‍नोलॉजी (IHBT) की मदद हींग की खेती कर रहे हैं।

हींग से मोटी कमाई

मिली जानकारी के मुताबिक, हींग अन्य फसलों की तुलना में सबसे महंगी खेती बताई गई है। इसको 1 हेक्टेयर में तैयार करने के लिए 3 लाख रुपये का खर्चा आता है, लेकिन इस लागत में कमाई कई गुना होती है। बाजार में हींग का दाम 35 हजार से लेकर 40 हजार रुपये किलो तक होता है। इस हिसाब से 1 हेक्टेयर से आप 10 लाख रुपये की कमाई कर सकते हैं। अगर आप महीनें में 5 किलों हींग ही बेच लेते है तो बड़े आराम से 2 लाख रुपये कमा सकते हैं।

Tags:    

Similar News