Bank Holiday October 2023: 1 अक्टूबर लगते ही लगातार दो दिन बैंक रहेंगे बंद, जानिए पूरे महीने की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday List October 2023: आरबीआई के मुताबिक, अक्टूबर महीने में 31 में से 16 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इसमें रविवार और पहला शनिवार और महीना का आखिरी शनिवार शामिल है।

Report :  Viren Singh
Update: 2023-10-01 01:45 GMT

Bank Holiday October 2023 (सोशल मीडिया) 

Bank Holiday October 2023: अगर आपने अक्टूबर महीने का बैंकिंग हॉलिडे की लिस्ट अपडेट नहीं की है तो कर लीजिए। अक्टूबर महीने की बैंकिंग हॉलिडे की लिस्ट आ गई है, इसलिए जल्दी से महीने की तरह अपडेट कर लें, ताकि आपको यह पता हो कि आपके शहर में किसी दिन बैंकों में कामकाज होगा और किसी दिन नहीं। सितंबर का महीना खत्म होने आया है। इसके खत्म होते ही अक्टूबर महीने की शुरुआत हो जाएगा। अक्टूबर लगते ही बैंकिंग की छुट्टियां भी शुरू हो जाएंगी। इस पूरे महीने में मात्र 15 दिन बैंक कामकाज करेंगे। आज के दौर में अधिकतर लोग बैंकों में अपना  काम ऑनलाइन के माध्मय से करते हैं, लेकिन कुछ ऐसे काम होते हैं, जिसके लिए बैंक जाना अनिवार्य होता है। इसलिए जरूर हो जाता है कि बैंकों की अवकाश की सूची की जानकारी हो।

अक्टूबर लगते ही दो दिन बंद रहेंगे बैंक

अक्टूबर से त्योहारों का सीजन शुरू हो जाता है। इस अक्टूबर में कई सारे त्योहार पड़ रहे हैं। इन त्योहारों में नवरात्र, रामनवनी, दशहरा, गांधी जयंती इत्यादि पर्व पड़ रहे हैं, जिसके चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अक्टूबर के महीने के लिए बैंकिंग हॉलीडे की लिस्ट रिलीज कर दिया है। आरबीआई के मुताबिक, अक्टूबर महीने में 31 में से 16 दिन बैंकों का कामकाज नहीं होगा। इसमें रविवार और पहला शनिवार और महीना का आखिरी शनिवार शामिल है। अक्टूबर लगते ही बैंक बंद रहेगा। 1 अक्टूबर को रविवार पड़ रहा है। रविवार आधिकारिक छुट्टी होती है। इस दिन पूरे देश भर में बैंक बंद रहते हैं। उसके अगले दिन सोमवार को भी बैंक बंद रहेगा,क्योंकि इस दिन 2 अक्टूबर है और इस दिन को पूरा भारत महात्मा गांधी की जयंती मनाता है।

अक्टूबर 2023 में इस बैंकों की रहेगी छुट्टी

2 अक्टूबर 2023, सोमवार, महात्मा गांधी जयंती

12 अक्टूबर 2023, रविवार- नरक चतुर्दशी (कई राज्यों में मनाई जाती है)

14 अक्टूबर 2023, दूसरा शनिवार, महालया (मुख्य रूप से कर्नाटक, ओडिशा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में)

15 अक्टूबर 2023, रविवार- घटस्थापना (कई राज्यों में मनाया जाता है)

15 अक्टूबर 2023, रविवार- महाराजा अग्रसेन जयंती (पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान)

18 अक्टूबर 2023, बुधवार- कटि बिहू (असम)

19 अक्टूबर 2023, मंगलवार- संवत्सरी महोत्सव (गुजरात)

21 अक्टूबर 2023, शनिवार- दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)

22 अक्टूबर 2023, रविवार- महा अष्टमी (भारत भर के कई राज्य)

23 अक्टूबर 2023, सोमवार- महानवमी/आयुध पूजा

24 अक्टूबर 2023, मंगलवार- दशहरा/विजयादशमी)/दुर्गा पूजा

25 अक्टूबर 2023, बुधवार, दुर्गा पूजा (दसई)

26 अक्टूबर 2023, गुरुवार, दुर्गा पूजा (दसई)/परिग्रहण दिवस

27 अक्टूबर 2023, शुक्रवार, दुर्गा पूजा (दसई)

28 अक्टूबर 2023- चौथा शनिवार, लक्ष्मी पूजा, परगट दिवस

31 अक्टूबर 2023, मंगलवार, सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन

मिलता रहेगा बैंकिंग सर्विस का लाभ 

बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहक कई तरह के काम डिजिटल तरीके से निपटा सकते हैं। बैंक की छुट्टियों का UPI, मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। ऐसे में अगर आपका कोई भी काम डिजिटली हो सकता है तो उस पर छुट्टियों पर भी पूरा कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News