Bank Holidays April 2024: अप्रैल के महीने में इतने दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, देखिये पूरी लिस्ट

Bank Holidays April 2024: अप्रैल का महीना आने वाला है और ऐसे में इस महीने कई छुट्टियां पड़ने वालीं हैं। इसके साथ ही साथ आइये जानते हैं बैंक कितने दिन बंद रहेगा।

Update: 2024-04-01 04:44 GMT

Bank Holidays in April 2024 (Image Credit-Social Media)

Bank Holidays in April 2024: अप्रैल में, उत्तर प्रदेश सरकार ने इस साल अपने नागरिकों के लिए कई छुट्टियों की घोषणा की हैं, जिसमें महीने के चार रविवारों को छोड़कर कुल 8 छुट्टियां हैं। आइये जानते हैं इस महीने कब कब बैंक बंद रहेगा और क्यों। उत्तर प्रदेश में सभी बैंक अवकाश के दिन सभी सरकारी और गैर सरकारी बैंक बंद रहेंगे। जिसमे 10 अप्रैल, ईद-उल-फितर के अवसर पर; 13 अप्रैल, दूसरे सप्ताह शनिवार को बैंक अवकाश; 14 अप्रैल, डॉ. अम्बेडकर जयंती के अवसर पर; 17 अप्रैल को राम नवमी; 21 अप्रैल को महावीर जयंती के कारण और 27 अप्रैल को चौथे सप्ताह शनिवार के कारण उत्तर प्रदेश में बैंक अवकाश रहेगा।

अप्रैल में इस दिन रहेंगें बैंक बंद (Bank Holidays in April 2024)

दिनांक एवं माह 

 दिन 

अवकाश

10 अप्रैल 

बुधवार 

ईदुल फितर

11 अप्रैल

 गुरुवार

 ईदुल फितर

13 अप्रैल

 शनिवार

दूसरा शनिवार बैंक अवकाश

14 अप्रैल 

रविवार 

डॉ. अम्बेडकर जयंती

17 अप्रैल

 बुधवार 

रामनवमी

21 अप्रैल

 रविवार 

महावीर जयंती

27 अप्रैल 

शनिवार 

चौथा शनिवार बैंक अवकाश

ईद-उल-फितर: ईद एक मुस्लिम त्योहार है। यह पूरे देश में बहुत धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाता है। रमज़ान एक ऐसा त्यौहार है जो एक महीने तक मनाया जाता है। इस दौरान लोग दिन में पांच बार नमाज अदा करेंगे। मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक भोजन नहीं करते हैं। इसके बाद वो ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन सभी बैंकों में अवकाश रहेगा।

श्री राम नवमी: राम नवमी एक हिंदू त्योहार है। इसे विष्णु के अवतार माने जाने वाले भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। ये त्योहार भगवान विष्णु के राम के रूप में अवतार लेने के जश्न के रूप में मनाता जाता है, जिन्होंने अयोध्या में राजा दशरथ और रानी कौशल्या के यहां जन्म लिया था। ये वासंतिक नवरात्र का ही एक भाग है। इस दिन राज्य के सभी बैंक बंद रहेंगे.

महावीर जयंती: जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती के उपलक्ष्य में सरकार ने महावीर जयंती पर छुट्टी की घोषणा की है। इस दिन, भारत में जैन लोग बहुत धूमधाम और उत्साह के साथ इस त्योहार को मनाते हैं। ऐसे में सभी बैंकों में अवकाश की घोषणा कर दी गयी है।

Tags:    

Similar News