Lemon Farming: 1 लाख लगाकर 5 लाख कमाए...नींबू की खेती है प्रॉफिट का सौदा, जानिए कैसे करें

Lemon Farming: तीन साल यह पौधा नीबूं का फल देना शुरू कर देता है। पौधे में साल में 3 बार खाद डाला जाता है। यह खाद हो सके तो फरवरी, जून और सिंतबर महीने में डालें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-02-22 05:20 GMT

Lemon Farming (सोशल मीडिया)  

Lemon Farming: अगर किसी किसान और खेती के माध्यम से कोई अच्छा कारोबार की शुरू करने की तैयारी में योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाली है, क्योंकि इस खबर में आज हम उसके खेती की बात करेंगे जिसको लगाने के बाद किसानों का मुफाना कई गुना बढ़ जाता है। यह हवा में हो रही है, बल्कि इसको करने वाले किसान की इसी गवाह हैं। और यह खेती है नींबू की।

हर सीजन में होती नींबू की मांग

दरअसल, नींबू की खेती करना हमेशा से ही फायदे का सौदा रहा है। इसके पीछे की वजह बाजार में नींबू में की मांग की कम नहीं होती है। हर सीजन में बाजार में नींबू बिकता हुआ दिखाई देता है। गर्मियों के सीजन में इसी अधिक मांग होती है। उस दौरान इसकी कीमतों में भी इजाफा हो जाता है। इसलिए कहा गया है कि नींबू की खेती काफी घाटे का सौद नहीं होती है।

अभिषेक ने पेश किया उदाहरण 

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के संग्रामगढ़ में रहने वाले अभिषेक जैन पूर्वजों की जमीन पर साल 2007 से खेती कर रहे हैं। इसमें सबसे अधिक खेती नींबू की करते हैं। उनके पास कुल 30 बीघा जमीन है। जिसके अधिकांश हिस्सों में आर्गेनिक नींबू लगते हैं और कुछ हिस्सों में अमरुद की खेती करते हैं। हालांकि नींबू की वह पिछले कई सालों से काफी लाभ कमा रहे हैं। इससे साल में अभिषेक की कमाई 5 से 6 लाख रुपये हो रही है।

उनका कहना कि शुरुआत में ये काम काफी मुश्किल लगा रहा था। पहले मुझे नींबू की खेती के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। नींबू की खेती के लिए कैसी मिट्टी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने अनार उगाने की कोशिश की, लेकिन जानकारी के अभाव के चलते सारे पौधे नष्ट हो गए। फिर उन्होंने जैविक खेती की शुरुआत की। उसके बाद जैन ने पीछे मूड़कर नहीं देखा। उन्होंने शुरू में नींबू और अमरूद के पौधे खेतों में लगाए। धीरे धीरे नींबू के पौधे बढ़ होने लगे और उससे नीबूं आने लगा।

नींबू की खेती के बाद कभी पीछे मूड़कर नहीं देखा

जैन ने कहा कि नींबू की खेती होने के चलते घर में अक्सर इसका आचार बनाता है। एक बार कुछ मेहमान घर पर आए और उन्हें अपने बाग से लगे नींबू का आचार बना कर दिया। उसके बाद उन लोगों को आचार काफी पसंद आया। उसके बाद दोस्त और रिश्तेदार स्वादिष्ट नींबू के अचार की मांग करने लगी। लोगों की मांग को देखते हुए 50 किलो नींबू का आचार दोस्त और रिश्तेदार को बनाकर दिया। साल 2016 में उन्होंने नींबू के आचार का बिजनेस शुरू किया। उसके बाद उन्होंने पीछे मूड़कर नहीं देखा। अब हर साल 500-700 किलो अचार बनाकर बेच रहे हैं।

नींबू की खेती के लिए यह खाद रही अच्छी

उनका कहना कि नींबू की खेती के प्राकृतिक खाद और जीवामृत जैसे तत्वों का उपयोग किया जाए तो ज्यादा अच्छा रहेगा। इससे खेती की खेती की गुणवत्ता का काफी सुधार होता है। और जैविक खेती की ओर भी बढ़ा जा सकता है।

एक बार खेती पर 10 साल निकलता फल 

नींबू की खेती करने के बारे में उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के ब्लॉक हिलौली के रजवाड़ा ग्राम सभा स्थित सिक्का खेड़ा गांव के युवा किसान शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कोई भी किसान नींबू की खेती करना चाहता है तो उसको इसकी एक बार खेती करनी होगी। उसके बाद लगातार 10 सालों तक लगे फल को तोड़ सकता है। हालांकि इस बीच आपको समय समय पर इसकी सिंचाई और खाद डालने पर ध्यान देना होगा। तब ही जाकर नींबू का इनते सालों का लाभ ले सकते हैं। सिंह ने कहा कि नींबू की एक एकड़ खेती में करीब 300 पौधे लगा सकते हैं। तीन साल यह पौधा नीबूं का फल देना शुरू कर देता है। पौधे में साल में 3 बार खाद डाला जाता है। यह खाद हो सके तो फरवरी, जून और सिंतबर महीने में डालें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। वहीं, एक बार नींबू का पेड़ तैयार होने में एक पेड़ से 20 से 30 किलों तक फल प्राप्त कर सकते हैं। नींबू साल में दो बार आता है। एक बार नवंबर में और दूसरी बार मई जून के महीने में।

इतनी कर सकते हैं कमाई

अभिषेक कहना है कि अगर किसी अन्य फसलों से काफी परेशान है तो उसको नींबू की खेती करने की ध्यान देना चाहिए। काफी लाभकारी व्यापार है। अभिषेक ने कहा कि नींबू ने जीवन को पूरी तरह से बदल दिया है। 1.75 एकड़ में नींबू की खेती की हुई है। इससे सालाना 6 लाख रुपये की आमदनी कर रहे हैं। अगर खेती की लागत की बात करें तो इसमे मात्र 1-1.5 लाख रुपये आती है। उस हिसाब से वर्ष 4 से पांच लाख रुपये बचत हो रही है।

Tags:    

Similar News