Business Ideas: बिन मौसम के भी इन फसलों की खेती कर कमाएं तगड़ा मुनाफा, जानिए आखिर कैसे?

Business Idea: इन तीन फसलों की खेती करने में कम लागत आती है। लेकिन अगर ठीक ठाक देख रेख कर लिया है। 1 लाख रुपए तक मुनाफा कमाया जा सकता है।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-11-10 09:35 GMT

Business Idea (सोशल मीडिया)

Business Idea: ऐसे बहुत सी कहानी सुनने को मिल जाएगी कि फलाना आदमी ने एक अच्छी खासी नौकरी छोड़कर खेती करने लगा है और अब अपनी सैलरी के ज्यादा पैसै वह यहां कमा रहा है। कोई यूं हीं नहीं एक अच्छी खासी नौकरी छोड़कर खेती करने का लगाता है। सच मनाए अगर प्लान और एक अच्छी जानकारी के साथ खेती का काम किया जाए तो तगड़ा पैसा कमाया जा सकता है।

यह हैं कमाई वाली फसलें

देखा होगा कि देशभर में अधिकांश किसान सीजनी खेती करते हैं और फसल कटने के बाद खेत कुछ महीने के लिए खाली पड़े रहते हैं। इन खाली पड़े खेतों में और सीजन निकल जाने के बाद भी फसलों का उगा कर पैसा कमाने का माध्यम बनाया जा सकता है। तो इस लेख के जरिये हम आज आपको कुछ ऐसी फसलों की जानकारी दे रहे हैं, सीजन निकलने जाने के बाद भी उगाकर अच्छा खासा लाभ कमाया जा सकता है। वैसै तो धनिया, मूली और पलाक रवि के मौसम में फसलों उगाई जाती हैं, लेकिन इनको जायद के मौसम में भी खेती कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस इस वर्ग की फसलों में तेज गर्मी और शुष्क हवा सहन करने की अच्छी क्षमता होती हैं और यह फसलें उत्तर भारत में मुख्यत मार्च से अप्रैल के बीच में बोई जाती हैं। इस तीनों चीजों की मांग गर्मियों की शुरुआत में सबसे अधिक होती है, जिसके चलते इसकी खेती करने वाले किसान अच्छा मुनाफा कमाते हैं।

कैसे करें इन फसलों की खेती

  • आपको बता दें कि धनिया, मूली और पलाक की खेती करने के लिए सबसे पहले खेत में नमी होनी चाहिए।
  • सबसे पहले अपने खेत में रोटावेटर से खेत को जुतावा दें।
  • उसके बाद 40 किलो DAP, 20 से 25 किलो यूरिया और 20-25 किलो फोटाश को मिलकर एक एकड़ खेत में डाल दें।
  • अगर धनिया की बीज डालना हैं तो उसको खेत में डालने हल्का से रगढ़ दें।
  • एक एकड़ खेती के लिए धनिया के नौ किलो, मूली और पालक 7-7 किलो बीच होना चाहिए।
  • मूली के बीच को सीधे खेत में डाल सकते हैं।
  • पालक और धनिया के बीच को भिगो कर 10 से 12 घंटे के लिए रख दें।
  • उसके बाद चूल्हे की राख में मिल दें और दो दिन के लिए रख दें।
  • उसके बाद इन बीजों को खेती में डालकर हल्की राटोवेटर चलवा दें
  • फिर छोटी-छोटी क्यारियां बना दें,जिसके सिचांई हो सके।

इनती हो सकती है कमाई

इन तीनों फसलों का करने के लिए मात्र 10 हजार रुपये का प्रति एकड़ खर्चा आता है। अगर आपने धनिया, पालक और मूली की अच्छी देखभाल के साथ खेती कर ली तो तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। अगर बाजार में मांग ज्यादा हुई तो इन फसलों 1 लाख रुपए तक भी कमा सकते हैं।

Tags:    

Similar News