Byju's Layoffs: बायजूस पर बढ़ा कर्ज करी 1000 कर्मचारियों की छटनी

Byju's Layoffs: बायजूस ने लगभग अपने 1000 कर्मचारियों की छटनी कर दी है। यह सभी 1000 कर्मचारी अलग -अलग विभाग से ताल्लुक रखते हैं । कंपनी का इतनी बड़ी संख्या में छटनी करने का कारण एक अरब डॉलर के कर्ज को लेकर अमेरिका की एक अदालत में कानून विवाद से शुरू हुआ।

Update: 2023-06-20 16:56 GMT
Byju's Layoffs (Photo: Social Media)

Byju's Layoffs: बायजूस एक शैक्षिक कंपनी है जिसका मुख्यालय बैंगलोर में है। इसकी स्थापना वर्ष २०११ में बायजू रवींद्रन और उनकी पत्नी दिव्या गोकुलनाथ द्वारा हुई थी। बायजूस दुनिया की सबसे फेमस एजुकेशनल कंपनियों में से एक है। यह स्कूल के छात्रों को हर विषय से सम्बंधित पाठ्यक्रम उपलब्ध कराती है और जानकर एवं शिक्षित अध्यापक रोज़ाना ऑनलाइन क्लास लेकर बच्चो को ज्ञान देते है। सभी छात्र पैसा देकर इसका सब्सक्रिप्शन ले सकते है और रोज़ाना विभिन्न अध्यापको से पढ़कर अपने सवाल पूछ सकते है।

बायजूस में फिर से हुई हज़ारो कर्मचारियों की छटनी

बायजूस ने लगभग अपने 1000 कर्मचारियों की छटनी कर दी है। यह सभी 1000 कर्मचारी अलग -अलग विभाग से ताल्लुक रखते हैं । कंपनी का इतनी बड़ी संख्या में छटनी करने का कारण एक अरब डॉलर के कर्ज को लेकर अमेरिका की एक अदालत में कानून विवाद से शुरू हुआ। बायजूस ने अपनी कोडिंग वेबसाइट वाइट हैट जूनियर के भीं कुछ कर्मचारियों की छटनी करी है। बायजूस ने वर्ष 2020 में डॉलर 300 मिलियन में वाइट हैट जूनियर को खरीदा था। हालाँकि कुछ समय पूर्व नए कर्मचारियों की भर्ती से कंपनी के कुल करमछत्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। बढ़ते कर्जे को ध्यान में रखते हुए अपनी कंपनी के खर्चो को कम करने के लिए कंपनी ने छटनी का फैसला लिया। बीते कुछ समय से कंपनी के लिए नए कस्टमर लाना भी कठिन हो रहा है ।

कर्मचारियों से वापस मांगे उनके आईडी कार्ड

कंपनी ने छटनी के बाद सभी कर्मचारियों से उनके आईडी कार्ड भी वापस ले लिए हैं। आईडी कार्ड वापस लेने के साथ ही उनके ऑफिसियल कंपनी की मेल आईडी भी बंद कर दी गयी हैं। सभी कर्मचारियों को संकट दिया गया की 16 जून उनका आखरी वर्किंग डे है। कंपनी के मालिक द्वारा सभी कर्मचारियों को कुछ समय पूर्व ही एक मेल में कहा गया की अब कंपनी अच्छा कर रही है एयर कोई भी छटनी नाहगी होगी लेकिन अक्टूबर 2022 से कंपनी २ बार छटनी कर चुकी है।

पहले ही बायजूस ने दिया था कर्मचारियों को छटनी का संकेत

बायजूस ने पहले ही अपने कर्मचारियों को संकेत दिए थे की अक्टूबर 2022 से लेकर आने वाले छह माह तक वह सामान्य के लगभग २५०० कर्मचारियों को हटा सकती है। बायजूस को भेजे गए ईमेल में उनकी ओर से कोई भी जवाब प्राप्त नहीं हुआ।

Tags:    

Similar News