Cardamom Farming: इलायची की खेती किसानों को करती है मालामाल, जानें कैसे करें इसे

Cardamom Farming: देश में इलायची की खेती काफी बड़े पैमाने होती है। वह इसलिए है क्योंकि यह हमेशा से ही नगदी फसल मानी गई है। यह फसल 10-35 डिग्री के तापमान होने पर सबसे अधिक विकसित होती है। इसकी खेती कर किसान 5 से 6 लाख रुपये तक कमा सकता है।

Update: 2023-07-13 02:39 GMT
Cardamom Farming (सोशल मीडिया)

Cardamom Farming: किसानों खेती में पैसे कमाने के कई सारे मौके होते हैं। बस उन्हें उस फसल की सही जानकारी होनी चाहिए, जिसकी बाजार में अधिक व पूरे 12 महीने मांग होती है। अगर आप इन चीजों की समझ लिया और इसी हिसाब से खेती करने लगे तो आपकी आय तो बढ़ेगी ही, ऊपर से और तकनीक के साथ खेती करने में मन लगेगा। ऐसी ही एक नगदी फसल है इलायची की खेती की है, जिसको किसान कर अच्छा आमदनी का जारिया बना सकता है और सालाना लाखों रुपए की कमाई कर सकता है।

कैसे करें इलायची की खेती

दरअसल, देश में इलायची की खेती काफी बड़े पैमाने होती है। वह इसलिए है क्योंकि यह हमेशा से ही नगदी फसल मानी गई है। देश में इसकी मुख्य रुपये से खेती केरल, कर्नाटक आन्ध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों में की जाती है,क्योंकि इन प्रदेश में बारिश साल भर 1500-4000 मिमी होती है, जो इसके लिए काफी फायदेमंद होती है। यह फसल 10-35 डिग्री के तापमान होने पर सबसे अधिक विकसित होती है। इलायची की मांग भारत के साथ साथ अन्य कई देशों में भी होती है। इसके पीछे की वजह यह एक लाभकारी चीज होती है। इसका उपयोग भोजन पेय पदार्थों के साथ साथ कन्फेक्शनरी में खूब किया जता है। वहीं, मिठाइयों के खुशबू लाने में भी इसका उपयोग होता है।

इस मिट्टी में करें खेती

इलायची खेती के लिए दोमट मिट्टी वैसे तो काफी अच्छी मानी गई है। हालांकि किसान चाहें तो लैटेराइट व काली मिट्टी में भी इसकी खेती कर सकते हैं। बारिश के मौसम में ही किसान को इसकी खेती करनी चाहिए। जुलाई महीन में पौधे को खेत में लगाना चाहिए। इसके अलावा खेत में जल निकासी की सही व्यवस्था होनी चाहिए,क्योंकि जुलाई महीने जब किसान खेत में इसका पौध लगाता है तो उस समय बारिश अधिक होती है। अगर खेतों में पानी भर गया तो पौधा खराब भी हो सकता है। पौधे को खेत में 1 से 2 फीट की दूरी में लगाना चाहिए। इसका पौधा 1 से 2 फीट लंबा और 1 से 2 मीटर तक चौड़ा होता है। अगर किसान को इलाइची की खेती में अच्छा उत्पादन करना है तो खोदे गए गड्ढे में गोबर की खाद अवश्य डालें।

इलायची से कमाई?

इलायची पौधा खेत में लगने के बाद उसको तैयार होने में 3 से 4 साल का समय लगता है। तैयार होने के बाद इस पौधे को 18 से 24 घंटे गर्मी में सुखाया जाता है। इसकी खेती कर रहे किसान अच्छी कमाई करते हैं। 1 हैक्टेयर में 135 से 150 किलोग्राम की पैदावार हासिल की जा सकती है। बाजार में इसका भाव 1100 से लेकर 2 हजार रुपये प्रतिकिलो तक जाता है। इस हिसाब से किसान आराम से 5 से 6 लाख रुपये की बचत कर सकता है।

Tags:    

Similar News