Chandan Ki Kheti Ka Dhandha: चंदन की खेती में निवेश करना सबसे फायदेमंद का सौदा, कुछ सालों में बना देता है करोड़पति

Chandan Ki Kheti Ka Dhandha: चंदन को सदियों से भारतीय संस्कृति से काफी अहम जुड़वा है। इसका उपयोग पूजा और तिलंक लगाने के काम तो आता ही है। इसके अलावा सफेद और लाल चंदन की लड़की से मूर्तियां, साज-सज्जा की चीजें, हवन करने, अगरबत्ती बनाने, परफ्यूम और अरोमा थेरेपी इत्यादि के लिए उपयोग में लाया जाता है।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-10-20 02:45 GMT

Sandalwood Farming (सोशल मीडिया)   

Chandan Ki Kheti Ka Dhandha: अगर आप किसान हैं और खेती किसानी से होने वाली कमाई से संतुष्ट नहीं है तो आपको उन फसलों की खेती पर ध्यान देना चाहिए, जिनकी बाजार में मांग अधिक होती है। इन फसलों को बाजार में नकदी फसल कहा जाता है। इन फसलों की खेती करने से किसानों को अधिक तो लाभ मिलता है। यह बाजार में झट से बिक जाती हैं, इसके लिए किसानों को रुकना नहीं पड़ता है। आज एक ऐसी फसल के बारे में जानकारी देंगे, जिसको एक बार लगाने पर आपको कमाई के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता है। इसमें कमाई इतनी होती है, इसको लगाने वाले किसानों कुछ सालों में करोड़पति बन जाते हैं। यह खेती है कि चंदन की। चंदन की खेती करने वाले अधिकांश करोड़पति में शुमार होते हैं। अगर आप किसान हैं और खेती से करोड़पति बनने का सपना देख रहे हैं तो चंदन की खेती से अच्छा कोई और विकल्प नहीं है।

इन जगहों पर होता है चंदन का उपयोग

चंदन को सदियों से भारतीय संस्कृति से काफी अहम जुड़वा है। इसका उपयोग पूजा और तिलंक लगाने के काम तो आता ही है। इसके अलावा सफेद और लाल चंदन की लड़की से मूर्तियां, साज-सज्जा की चीजें, हवन करने, अगरबत्ती बनाने, परफ्यूम और अरोमा थेरेपी इत्यादि के लिए उपयोग में लाया जाता है। साथ ही, चंदन से तेल तैयार किया जाता है, जो कई त्वचा व अन्य रोगों की दवाएं में काम आता है। चंदन एक परजीवी पौधा होता है। यानी वह खुद जमीन में जीवित नहीं रह सकता है। इसको जीवित रहने के लिए किसी के सहारे की जरूरत होती है। यानी उसके साथ एक होस्ट पौधे की जरूरत होती है। अगर कोई किसान इसका पौधा अपने खेत में लगाता है तो वह 10-15 साल इसकी लड़की बेचकर करोड़पति बना सकता है। बाजार में चंदन की लड़की काफी महंगी होती है।

कैसे करें चंदन की खेती?

किसान भाई चंदन की खेती दो प्रकार से कर सकते हैं। पहला ऑर्गेनिक और दूसरा परंपरागत खेती । अगर कोई किसान ऑर्गेनिक तरीके से चंदन का पेड़ तैयार करता है तो उसको 10 से 15 साल में लगाता है, जबकि परंपरागत तरीके से इसका पेड़ तैयार करने में 20 से 25 साल लगता है। इसको पूरी तरह से तैयार होने से पहले जानवार व अन्य लोगों से बचाना होता है। इसकी खेती रेतीले और बर्फ वाले स्थान को छोड़कर कहीं भी की जा सकती है। हालांकि अब इसकी खेती करने लिए सरकार से परमिशन लेनी होती है।

1 पेड़ से 5 लाख रुपये की कमाई

कोई भी किसान चंदन के एक पेड़ से साल में 5 लाख रुपये तक की कमाई कर सकता है। ऐसे में अगर पर अपने खेत में 100 पेड़ तैयार करने में कामयाब हो जाते हैं तो इसकी लड़की की बिक्री से 5 करोड़ रुपये की कमाई कर सकते हैं। इसका पौधा किसान किसी भी नर्सरी से प्राप्त कर सकता है। यह आपको 100 रुपये लेकर 150 रुपये तक में मिल जाता है। बाजार में चंदन की लकड़ी 30,000 रुपये प्रति किलो तक बिकती है। ऐसे में एक पेड़ लगाने पर आपको हर साल करीब 5 लाख रुपये की आमदनी हो सकती है।

केवल सरकार करा सकती है बिक्री

सरकार ने साल 2017 से चंदन के पेड़ की बिक्री में रोक लगा रही है। अगर आप इसका पेड़ तैयार करते हैं तो इसकी सरकार द्वारा होती है और इसकी खेती के लिए सरकार से अनुमित लेनी होगी। एक कृषि वानिकी का कहना है कि यह पेड़ जितना पुराना होगा, कीमत उतनी अधिक होगी। 15 साल के बाद एक पेड़ की कीमत करीब 70 हजार से दो लाख रुपये तक जाती है।

Tags:    

Similar News