CNG PNG Price: अक्टूबर में आम आदमी को लगेगा झटका, 10-11 फीसदी बढ़ सकते हैं दाम

CNG PNG Price: अक्टूबर महीने में आम आदमी को बड़ा झटका लग सकता हैं। जी हां अपने सही सुना हैं। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में अब सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) के दाम बढ़ने वाले हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-09-11 13:51 GMT

कॉन्सेप्ट फोटो (फोटोः सोशल मीडिया)

CNG PNG Price: महंगाई अपना सुरसा जैसा मुंह बड़ा करती जा रही है। अक्टूबर महीने में आम आदमी को बड़ा झटका लग सकता हैं। जी हां अपने सही सुना हैं। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में अब सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) के दाम बढ़ने वाले हैं। माना जा रहा है कि अक्टूबर माह में सीएनजी और पीएनजी के दाम (october mahine me cng png ka daam kitna hoga) में 10 से 11 फीसदी बढ़ सकता है। 

बता दें कि दामों की बढ़ोत्तरी ब्रोकरेज कंपनी आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने जारी किया है। इस कंपनी की एक रिपोर्ट के अनुसार सरकार अब गैस के दाम में करीब 76 फीसदी की बढ़ोत्तरी करने वाली है। इसका असर सीएनजी और पीएनजी के दामों पर भी पड़ेगा। वहीं सरकार गैस सरप्लस वाले देशों की दरों का ही इस्तेमाल करती हैं। सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी जैसे ओएनजीसी की कंपनियों का नामांकन के ही आधार पर प्राकृतिक गैस की कीमतों की हर छह महीने में समीक्षा करती हैं। जबकि अगली समीक्षा एक अक्टूबर को की जाएगी।

क्या 3.15 डॉलर प्रति यूनिट होगा एडमिनिस्टर्ड रेट

आपको बता दें कि ब्रोकरेज कंपनी आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि एक अक्टूबर 2021 से लेकर 31 मार्च 2022 तक एपीएम या एडमिनिस्टर्ड रेट (Administered Rate) बढ़ सकते हैं। इस सभी का रेट बढ़कर 3.15 डॉलर प्रति यूनिट (MMTTU) हो सकता है। फिलहाल अभी इसका रेट 1.79 डॉलर प्रति यूनिट चल रहा है।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों को देखते हुए अप्रैल 2022 से लेकर सितंबर 2022 तक एपीएम गैस के दाम बढ़कर 5.93 डॉलर प्रति यूनिट हो जाएगा। वहीं अक्टूबर महीने से लेकर मार्च 2023 तक इसका दाम 7.65 डॉलर प्रति यूनिट तक पहुंच जाएगा। इसका अर्थ यह है कि अप्रैल साल 2022 में सीएनजी और पीएनजी के दामों में 22-23 फीसद की बढ़ोत्तरी होगी। वहीं रिपोर्ट की माने तो एपीएम गैस के दामों में बढ़ोत्तरी की वजह से अक्टूबर 2021 से अक्टूबर 2022 में एमजीएल और आईजीएल को दामों में कुल 49 से 53 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।

Tags:    

Similar News