Gold सस्ता हुआ: बाजार में धनतेरस की धूम, जाने क्या है आज की कीमत

जो लोग सोना चांदी खरीदने के लिए काई दिनों से धनतेरस का इंतज़ार कर रहे थे। आज जो दिन आ गया है लेकिन अब भी कई लोग के मन में ये सवार है कि क्या सोना सस्ता हुआ?

Update: 2020-11-12 14:59 GMT
धनतेरस के दिन सस्ता हुआ सोना

जो लोग सोना चांदी खरीदने के लिए काई दिनों से धनतेरस का इंतज़ार कर रहे थे। आज जो दिन आ गया है लेकिन अब भी कई लोग के मन में ये सवार है कि क्या सोना सस्ता हुआ? ये सवार तो ऐसे हर खरीदार के मन में होता है। गुरूवार को सोने के भाव में मामूली गिरावट आई है। HDFC सिक्योरिटीज ने ये जानकारी दी कि गुरूवार को सोना 81 रूपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है।

सोने के साथ चांदी का भाव भी लगभग उसी स्टार पर है। वही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने चांदी की तीमातों पर कुछ ख़ास असर नहीं दिखा। जानकारों का मानना है की दिवाली सीजन में सोने चांदी की कीमत इसी रेंज में कारोबार करेंगी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनलिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि मौजूदा फेस्टिवल सीजन में सोना और चांदी करीब इसी रेंज में कारोबार करेंगे। वही खुदरा निवेशकों और खरीदारों को सोने-चांदी के भाव में कम उथल-पुथल देखने को मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि दिवाली पर बिक्री के लिए देशभर के जूलर्स तैयारियों में जुटे हुए हैं। हिन्दु कैलेंडर में सोने-चांदी जैसे कीमती धातु से लेकर बर्तन खरीदने तक के लिए धनतेरस का दिन शुभ माना जाता है। इस साल गुरुवार और शुक्रवार को देश के विभिन्न हिस्सों में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है।

ये भी देखें: दिवाली धमाकाः केल्विनेटर रेडी फॉर एनीथिंग, पेश की होम अप्लाइन्सेज की रेंज

आज सोने की नई कीमतें

धनतेरस के दिन सभी सोने चांदी की खरीदारी कर रहे है। वही सोने की कीमत 81 रुपये प्रति 10 ग्राम ही सस्ता हुआ है, जिसके बाद अब नया भाव 50,057 रुपये पर आ गया है। इसके पहले सोना 50,138 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के रेट 1,865 डॉलर प्रति औंस पर नजर आया।

आज चांदी की नई कीमतें

आज चांदी भी अपने भाव पर अटल है इसकी कीमत में बस 4 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई। इसके साथ ही अब, चांदी का अब नया भाव 62,037 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। इसके पहले सत्र चांदी 62,041 रुपये था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सपाट कारोबार देखने को मिली। यहां चांदी का भाव 24.09 डॉलर प्रति औंस रहा।

ये भी देखें: गिरीं किरण खेर: हादसे में हो गई घायल, तत्काल अस्पताल में हुईं भर्ती

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News