फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयॉर्क ने दी इंडियन ओरिजिन महिला को बड़ी जिम्मेदारी, चुना पहला उपाध्यक्ष व COO

New York Fed: न्यूयार्क फेड बताया कि सुष्मिता शुक्ला की इस पद पर यह नियुक्ति फेडरल रिजर्व सिस्टम के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने अनुमोदित किया है। हालांकि उनकी इस पद पर नियुक्ति मार्च 2023 से प्रभावी होगी।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-12-09 06:06 GMT

New York Fed (सोशल मीडिया) 

New York Fed: एक भारतीय मूलवंशी महिला को अमेरिका में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। फ़ेडरल रिज़र्व बैंक ऑफ़ न्यूयॉर्क ने भारतीय मूल की बीमा उद्योग की दिग्गज सुष्मिता शुक्ला को अपना पहला उपाध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी चुना है। वह इस प्रमुख संस्थान में दूसरी रैंकिंग की अधिकारी हैं। वह 54 वर्ष की हैं। यह जानकारी न्यूयॉर्क फेड ने गुरुवार को दी।

मार्च 2023 में संभालेंगी कार्यभार

इस संदर्भ में न्यूयॉर्क फेड की ओर से एक बयान आया। इस बयान में न्यूयार्क फेड बताया कि सुष्मिता शुक्ला की इस पद पर यह नियुक्ति फेडरल रिजर्व सिस्टम के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने अनुमोदित किया है। हालांकि उनकी इस पद पर नियुक्ति मार्च 2023 में प्रभावी होगी।

शुक्ला ने कही यह बात

न्यूयॉर्क फेड का पहला उपाध्यक्ष व मुख्य परिचालन अधिकारी चुने जाने पर सुष्मिता शुक्ला ने कहा कि शुक्ला ने बयान में कहा कि यहां पर काम करने का अवसर पाकर सम्मानित महसूस कर रही हैं। "मैं अपने करियर में जो बातें सीखी हैं वह न्यूयार्क फेड में लागू करने के लिए उत्सुक हूं, जिसमें मेरी तकनीक, संचालन और जोखिम-केंद्रित अनुभव शामिल हैं।

वह हैं अत्यधिक प्रभावी लीडर

न्यूयॉर्क फेड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन विलियम्स ने शुक्ला को एक गतिशील, प्रेरक और अत्यधिक प्रभावी लीडर बताया। उन्होंने कहा कि शुक्ला को "प्रौद्योगिकी और चुस्त नवाचार विधियों का गहन ज्ञान है और वास्तव में विविध और समावेशी संस्कृति बनाने का जुनून है।

बैंक ने अपने बयान में कहा कि शुक्ला बैंक के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ मिलकर संगठन की रणनीतिक दिशा की स्थापना, संवाद और क्रियान्वयन करेंगी और फेडरल ओपन मार्केट कमेटी के वैकल्पिक मतदान सदस्य के रूप में भी काम करेंगी।

न्यूयॉर्क फेड के निदेशक मंडल के अध्यक्ष और कोमुनिलाइफ के संस्थापक, अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोजा गिल ने कहा कि शुक्ला के पास "गहरी विशेषज्ञता और नेतृत्व कौशल" है जो बैंक को अपने मिशन और रणनीतिक प्राथमिकताओं को प्राप्त करने में सहायता करेगा।

20 वर्षों तक बीमा उद्योग का किया नेतृत्व

न्यूयॉर्क फेड वेबसाइट पर शुक्ला की प्रोफाइल के अनुसार से मिली जानकारी के मुताबित, सुष्मिता शुक्ला ने करीब 20 वर्षों तक बीमा उद्योग में नेतृत्व की भूमिका निभाई है और उनके पास बड़े पैमाने पर उद्यम परिवर्तन की पहल का व्यापक अनुभव है। साथ ही प्रौद्योगिकी और चुस्त नवाचार विधियों का भी गहन ज्ञान है।

चुब में थीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष

इससे पहले सुष्मिता शुक्ला दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक रूप से कारोबार वाली संपत्ति और दुर्घटना बीमा कंपनी चुब में अंतरराष्ट्रीय दुर्घटना और स्वास्थ्य के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी थीं। यहां उन्होंने संचालन, दावों की तकनीक और रणनीतिक कार्यक्रम का नेतृत्व किया है। कंपनी के पास 51 देशों में अंतरराष्ट्रीय दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा का कारोबार है।

इस कंपनी से की शुरुआत

इसके अलावा उन्होंने हेल्थफर्स्ट में एक उद्यम-व्यापी परिवर्तन कार्यक्रम का नेतृत्व किया, जहां उन्होंने 2016 में एंटरप्राइज बिजनेस सॉल्यूशंस के उपाध्यक्ष के रूप में शुरुआत की और फिर 2017 में एंटरप्राइज ट्रांसफॉर्मेशन के अंतरिम वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वहीं, उन्होंने न्यूयॉर्क में लिबर्टी म्यूचुअल, मेरिल लिंच और जायंटबियर इंक, एक वायरलेस तकनीक और एप्लिकेशन सेवा प्रदाता के पदों पर भी काम करने का अनुभव है।

मुंबई से हासिल की स्नातक की डिग्री

सुष्मिता शुक्ला ने मुंबई विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की है। उसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से एमबीए डिग्री ली। वह न्यूयॉर्क फेड में दूसरी सबसे बड़ी अधिकारी होंगी। फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयॉर्क 12 क्षेत्रीय रिजर्व बैंकों में से एक है। इस मुख्यालय वाशिंगटन डीसी में है। यह बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के साथ मिलकर फेडरल रिजर्व सिस्टम बनाते हैं।

Tags:    

Similar News