Food delivery App: Zomato और Swiggy की सर्विस डाउन, जानें क्या रही वजह

जोमैटो और स्विगी देश में सबसे तेजी से उभरते फूड डिलीवरी ऐप हैं। इन दोनों ही कंपनियों ने मिलकर देश के फूड डिलीवरी बाजार के करीब 95 फीसदी हिस्से पर कब्जा कर रखा है।

Written By :  aman
Update: 2022-04-06 11:08 GMT

Zomato और Swiggy 

Food delivery App: अगर आप भी ऑनलाइन फूड आइटम मंगवाते हैं, तो फूड डिलीवरी एप (Food delivery App) जोमैटो (zomato) और स्विगी (swiggy) से भलीभांति वाकिफ होंगे। भूख लगने पर आप जिस एप के जरिए मिनटों में मनपसंद व्यंजन मंगवा लेते हैं, आज, बुधवार को उसका सर्वर देश के कई शहरों में डाउन चल रहा। इस कारण आज जोमैटो और स्विगी की सर्विस पर खासा असर पड़ा है। हालांकि, इसके पीछे की वजह तकनीकी खामी बताई जा रही है। 

बता दें, कि जोमैटो (zomato) और स्विगी (swiggy) के ऐप में तकनीकी खामी का पता लोगों को आज यानी बुधवार की दोपहर तब लगा जब लंच मंगाने के लिए कई लोग ऐप का इस्तेमाल किए। दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि जब ग्राहकों ने लंच के लिए संबंधित ऐप पर ऑर्डर देना चाहा। मगर, उनके ऑर्डर सबमिट नहीं हुए। इसके बाद लोगों ने ट्विटर पर कंपनियों को टैग कर उनके ऐप के काम न करने की शिकायत की। साथ ही, लोगों ने अपनी समस्या बताई कि वो अपना ऑर्डर नहीं दे पा रहे हैं।

Zomato ने जताया खेद 

ऐसे ही एक उपभोक्ता की शिकायत पर जोमैटो के Zomato Care की तरफ से तकनीकी खामी को कबूल करते हुए ग्राहकों को हुई दिक्कत के लिए खेद व्यक्त किया। जोमैटो ने ट्विटर पर अपने जवाब में लिखा, 'हम एक अस्थायी समस्या का सामना कर रहे हैं। हमारी तकनीकी टीम इस मसले पर काम कर रही है। हम भरोसा दिलाते हैं कि जल्द ही कामकाज फिर से सामान्य हो जाएगा।'

Swiggy का अफसोस

इसी मुद्दे पर फूड डिलीवरी ऐप स्विगी ने भी ट्वीट कर अपने ग्राहकों से खेद जताया। स्विगी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'तकनीकी गड़बड़ी की वजह से आपको हो रही परेशानियों पर हम खेद व्यक्त करते हैं। ऐसा हमेशा नहीं होता है। इस समस्या को हम जल्द से जल्द ठीक कर लेंगे। कृपया हमारे साथ बने रहें।'

फ़ूड लवर्स निराश,कंपनियों को नुकसान  

आपको जानकारी के लिए बता दें कि जोमैटो और स्विगी देश में सबसे तेजी से उभरते फूड डिलीवरी ऐप हैं। इन दोनों ही कंपनियों ने मिलकर देश के फूड डिलीवरी बाजार के करीब 95 फीसदी हिस्से पर कब्जा कर रखा है। ऐसे में जब बुधवार, 06 अप्रैल की दोपहर दोनों ही ऐप में तकनीकी गड़बड़ी की एक तरफ फूड लवर्स को ऑर्डर करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा वहीं, इन कंपनियों को भी आज के व्यापार में बड़ा नुकसान हुआ है। 

Tags:    

Similar News