Online Gaming In India: 2.6 अरब डॉलर पहुंचा देश का गेमिंग उद्योग, आया गेमिंग मार्केट में भविष्य संवारने का मौका

Online Gaming In India: भारत में मौजूदा समय 900 गेमिंग कंपनियां है। देश में लोग औसतन 8.5 घंटे मोबाइल पर गेम खेलने में समय व्यतीत कर रहे हैं।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-11-05 09:11 GMT

Online Gaming In India (सोशल मीडिया) 

Online Gaming In India: अगर आप गेमिंग फील्ड में कैरियर बनाने के बार में सोच रहें या फिर इस ओर कदम बढ़ा दिया है, तो आपने अच्छा काम किया है,क्योंकि दिन प्रति दिन भारत का गेमिंग मार्केट मजबूत होता जा रहा है। इसका खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है। बता दें कि भारत की गेमिंग मार्केट की मौजूदा वृद्धि दर 27 फीसदी पर है। वित्त वर्ष 2022 में देश का गेमिंग बाजार 2.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

पांच साल में 4 गुना बढ़ोतरी का अनुमान

कैपिटल फंड वेंचर (Lumikai) ने भारत के गेमिंग मार्केट पर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि वर्ष 2016 में देश का गेमिंग मार्केट 54.30 करोड़ डॉलर पर था, वह अब 2.6 अरब डॉलर के पार चल गया है। साथ ही, आने वाले पांच साल यानी 2027 तक इसमें 4 गुना  वृद्धि की उम्मीद जताई गई है, जिससे इसका बाजार 8.6 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में साल 2022 में 50.7 करोड़ गेम खेलने वाले लोग थे। इसमें 12 करोड़ लोग ऐसे थे, जिन्होंने गेम पर पैसे खर्च किये हैं। इस आंकड़ों के साथ ऐसा अनुमान लगाया गया है कि 2025 यानी अगले तीन साल में 12 फीसदी कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (सीएजीआर) के साथ देश में ऑनलाइन गेम खेलने वाली संख्या 70 करोड़ के पास पहुंच जाएगी।

15 अरब नए गेम किये गए डाउनलोड

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में मौजूदा समय में 900 गेमिंग कंपनियां है। यहां पर लोग सप्ताह में औसतन 8.5 घंटे मोबाइल पर गेम खेल रहे हैं। पिछले साल 2022 में देश में 15 अरब नए गेम डाउनलोड किये गये थे, जिसके चलते नए गेम खेलने वाली की संख्या 50 करोड़ के पार चली गई है। इससे पहले बीते वर्ष 2021 यह 45 करोड़ पर थी। देश में लगातार पेड गेमर्स की संख्या में इजाफा होने से गेमिंग उद्योग काफी मजबूत हो रहा है। इसके अलावा देश में 5जी के आने से मार्केट, क्लाउड गेमिंग और गेमिफिकेशन की तेजी और होने की संभावना है। 

Tags:    

Similar News