Gautam Adani: गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, एक बार फिर मुकेश अम्बानी को पछाड़ा

Gautam Adani becomes the richest Asian: एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शीर्ष स्थान पर काबिज अडानी समूह के मालिक गौतम अडानी की कुल संपत्ति 91.2 अरब डॉलर है

Report :  Rajat Verma
Published By :  Ragini Sinha
Update:2022-02-11 13:22 IST

गौतम अडानी  (Pic: Social Media)

Gautam Adani becomes the richest Asian: एशिया के सबसे अमीर शख्स की सूची में एक बार फिर गौतम अडानी (Gautam Adani is Asia Richest Person) का नाम सर्वोच्च स्थान पर काबिज हो गया है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पूर्व ही गौतम अडानी (Gautam Adani) ने मुकेश अम्बानी (mukesh ambani) को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर शख्स का तमगा हासिल किया था लेकिन बीते बुधवार को मुकेश अम्बानी (mukesh ambani) ने वापस दे उस तमगे को हासिल कर लिया था।

इसी के साथ यह होड़ अभी भी जारी है और हालिया प्रदर्शित फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स (forbes real time billionaire index) के मुताबिक, गुरुवार को गौतम अडानी की संपत्ति में 2.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है तथा इस भारी-भरकम इजाफे के चलते गौतम अडानी एक बार फिर मुकेश अम्बानी को पछाड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

अडानी अमीर व्यक्तियों की सूची में 10वें नंबर पर काबिज

बीते सप्ताह से ही दोनों अरबपतियों के बीच यह होड़ जारी है। तभी से लगातार एशिया के सबसे अमीर शख्स बनने की दौड़ लगी हुई है। एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी विश्व में सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में 10वें नंबर पर काबिज हैं तथा इसी के साथ रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अम्बानी भी 11 वें नंबर पर काबिज हैं।

अरबपतियों के बीच की जंग जारी

आपको बता दें कि रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अम्बानी काफी लंबे समय तक एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शीर्ष पर काबिज रहे हैं लेकिन बीते करीब एक सप्ताह से गौतम अडानी द्वारा मुकेश अम्बानी को पछाड़ने के बाद से दोनों अरबपतियों के बीच की जंग अभी भी जारी है।

एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शीर्ष स्थान पर काबिज अडानी समूह के मालिक गौतम अडानी(Gautam Adani) की कुल संपत्ति 91.2 अरब डॉलर है तथा इसी के साथ दूसरे पायदान पर काबिज रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अम्बानी की कुल संपत्ति 91 अरब डॉलर है।

Tags:    

Similar News