Gautam Adani Net Worth: परिवार की आय हुई दोगुनी, हुरुन इंडिया की रिपोर्ट में अंबानी हुए पीछे

Gautam Adani Net Worth: आज भारत के रईसों की लिस्ट हुरुन इंडिया की तरफ से जारी किया गया है। जिसमें हिंडनबर्ग की निगेटिव रिपोर्ट की वजह से अडानी परिवार पर कोई असर पड़ता नहीं दिखाई दिया।

Report :  Sonali kesarwani
Update:2024-08-29 14:46 IST

Gautam Adani Net Worth (source: social media) 

Gautam Adani Net Worth: हुरुन इंडिया ने आज 2024 में भारत के अमीरों की लिस्ट निकाली है। इस लिस्ट के मुताबिक अडानी परिवार की नेटवर्थ में पिछले साल के मुकाबले 95% की तेजी आई। पिछले साल जनवरी में अमेरिकी रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के खिलाफ एक रिपोर्ट निकाली थी जिसमें कहा गया था कि इनके शेयरों के भाव में भाव गिरावट आई है। इस रिपोर्ट की वजह से काफी बवाल भी मचा था। हिंडनबर्ग के इस नेगेटिव रिपोर्ट से हुरुन इंडिया की लेटेस्ट रिपोर्ट में अडानी पर कुछ फर्क पड़ता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। लेटेस्ट हुरुन इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अडानी परिवार की कुल वेल्थ में 5,65,503 करोड़ रुपये की तेजी आई है। जिसके मुताबिक गौतम अडानी की फैमिली वेल्थ 95% बढ़कर 11.6 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है।

हिंडनबर्ग के रिपोर्ट का कुछ नहीं हुआ असर

हुरुन इंडिया की लेटेस्ट रिपोर्ट के हिसाब से गौतम अडानी ने अम्बानी परिवार को भी पीछे छोड़ दिया है। अडानी परिवार के ऊपर हिंडनबर्ग का कोई असर पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है। अडानी ग्रुप देश का तीसरा बड़ा औद्योगिक घराना है। इसका बिजनस एयरपोर्ट, पोर्ट, पावर, एफएमसीजी, रियल्टी, इन्फ्रा, सीमेंट और मीडिया समेत कई सेक्टर्स में फैला है। पिछले साल की तुलना में उनकी वेल्थ में 95% की बढ़ोतरी हुई है और यह परिवार इस साल की रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गया है। इस दौरान अडानी पोर्ट्स में सबसे ज्यादा 98% की तेजी आई है। इसी तरह अडानी एनर्जी, अडानी गैस, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी पावर के शेयरों में औसतन 76% की बढ़ोतरी हुई है। अडानी अब 101 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ भारत के दूसरे और दुनिया के 15वें सबसे अमीर आदमी है।

क्या है हुरुन इंडिया 2024 रिच लिस्ट

हुरुन इंडिया के मुताबिक देश में 1,539 ऐसे लोग है जिनकी संपत्ति कम से कम 1,000 करोड़ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल वेल्थ में 46% की वृद्धि हुई है जबकि औसत संपत्ति 25% बढ़ी है। इस लिस्ट में शामिल 1,334 व्यक्तियों की वेल्थ में पिछले साल में वृद्धि हुई है या वह स्थिर रही है। इनमें 272 नए चेहरे हैं। 205 रईसों की संपत्ति में गिरावट आई है जबकि 45 लोग इस लिस्ट से बाहर हो चुके हैं। वर्तमान में भारत में अरब 334 बिलिनेयर हैं। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को पहली बार इस लिस्ट में जगह मिली है। जेप्टो के 21 साल के फाउंडर केवल्य वोहरा इस लिस्ट में शामिल सबसे युवा बिलिनेयर हैं।

Tags:    

Similar News