जल्दी करें! बजट के बाद पहली बार इतना सस्ता हुआ सोना चांदी, यहां देखें रेट

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर दिखा। सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 281 रुपये गिर गया। सोने की तुलना में चांदी में ज्यादा गिरावट रही।

Update: 2020-02-03 11:30 GMT

नई दिल्ली: नए साल का बजट पेश होने के एक दिन बाद सर्राफा का बाज़ार अब थोड़ा नरम पड़ गया है। बजट पेश होने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर दिखा। सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 281 रुपये गिर गया। सोने की तुलना में चांदी में ज्यादा गिरावट रही।

ग्लोबल मार्केट में सोने में कमजोरी है वजह

एक किलोग्राम चांदी का दाम (Silver Prices) 712 रुपये घट गया। HDFC सिक्योरिटीज के मुताबिक, रुपये में कमजोरी के बावजूद ग्लोबल मार्केट में सोने में कमजोरी के चलते कीमतें गिरी हैं।

सोने के नए रेट्स (Gold Rate on 3rd February)- सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 42,029 रुपये से गिरकर 41,748 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले, बजट के दिन यानी 1 फरवरी, 2020 को सोने की कीमतों में बड़ी तेजी दर्ज की गई थी। 10 ग्राम सोने के दाम 277 रुपये महंगा हो गया था।

ये भी देखें: द्रविड़ नाडुः कैसे और कब बना तमिल नाडु, ये है इसका पूरा इतिहास

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी में कमजोरी रही। कारोबार के दौरान सोना 1,578 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.78 डॉलर प्रति औंस रही।

चांदी का नया भाव (Silver Rate on 3rd February)- औद्योगिक मांग कम होने से चांदी की कीमतों में जबरदस्त कमी आई है। सोमवार को चांदी का दाम 48,218 रुपये से घटकर 47,506 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। बजट के दिन चांदी 483 रुपये मंहगी हुई थी।

क्यों गिरीं कीमतें?- HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने बताया कि ग्लोबल मार्केट में कमजोरी का असर घरेल बाजार पर पड़ा। जिसकी वजह से सोने की कीमतों में नरमी रही।

ये भी देखें: डिफेंस एक्सपो 2020: पूर्व टैंक एयरक्राफ्ट का प्रदर्शन, युद्धाभ्यास करते भारतीय सैनिक

सस्ते में सोना खरीदने का मौका

गोल्ड लोने देने वाली मण्णापुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) अगले महीने सोने की नीलामी (Gold Auction) कर रही है। देश के तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा और झारखंड के कई शहरों में 17 फरवरी को सुबह 10 बजे से सोने की नीलामी कर रही है। सोने की नीलामी के लिए करीब 50 केंद्रों का चयन किया गया है। झारखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कंपनी ने ये सेंटर बनाएं हैं। इनमें गुड़गांव, रोहतास, रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, जमशेदपुर, आगरा, गौतम बुद्ध नगर, फरीदाबाद और मेवात शामिल हैं।

Tags:    

Similar News