सोने-चांदी के भाव में बंपर उछाल, आज फिर बढ़ गए दाम, जानें नए रेट

Sone Chandi Ke Bhav: आज सोने- चांदी के भाव में बंपर उछाल देखने को मिल रही है। चांदी में 1500 रु. का इजाफा हुआ है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shreya
Update: 2021-05-27 02:23 GMT

सोना-चांदी (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Sone Chandi Ke Bhav: सोने के भाव (Sone ke Bhav) में बीते कुछ दिनों से स्थिरता बनी रहने के बाद आज यानी गुरुवार (27th May 2021) को भारतीय बाजारों में गोल्ड के भाव (Gold Rate Today) में उछाल देखा जा रहा है। बीते करीब एक हफ्ते से सोने का रेट (Sone Ka Rate) स्थिर बना हुआ था। इसके साथ ही चांदी के भाव (Chandi Ke Bhav) में भी जबरदस्त इजाफा दर्ज किया गया है। 

गुरुवार को 22 कैरट सोने के दाम (Gold Price Today) में 800 रुपये प्रति दस ग्राम का इजाफा हुआ है। वहीं, बात करें 24 कैरट गोल्ड के प्राइस की तो इसमें भी प्रति दस ग्राम 800 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। सिल्वर की कीमतों (Silver Price Today) में तो जबरदस्त इजाफा गुरुवार को दर्ज किया गया है। चांदी की कीमत में प्रति किलोग्राम 1500 रुपये का उछाल आया है।

आज के सोने- चांदी के भाव (Aaj Ke Sone Chandi Ke Bhav)

गुरुवार को कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी के बाद 22 कैरट सोना 46 हजार 800 रुपये में बिक रहा है, जबकि बुधवार को इसकी कीमत 46 हजार रुपये प्रति दस ग्राम बनी हुई थी। दूसरी ओर 24 कैरट सोना आज 800 रुपये के उछाल के बाद 47 हजार 800 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया है। जो कि बुधवार को 47 हजार रुपये प्रति दस ग्राम पर था।

वहीं बात की जाए आज के चांदी के भाव (Chandi Ke Rate) की तो गुरुवार को चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में इजाफा देखा जा रहा है। सिल्वर के रेट में कुल 1500 रुपये का जबरदस्त उछाल होने के बाद एक किलोग्राम चांदी के भाव आज के (Chandi Ke Aaj ke Bhav) बढ़कर 72 हजार 700 तक पहुंच गए हैं। जो कि कल तक 71,200 रुपये तक थे। बुधवार को चांदी की कीमतों में गिरावट आई थी।

गोल्ड-सिल्वर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

दिल्ली-मुंबई में इतनी पहुंची कीमतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को 22 कैरट गोल्ड का रेट 47 हजार 100 रुपये प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है, जबकि दस ग्राम 24 कैरट का सोना खरीदने के लिए आपको 51 हजार रुपये खर्च करने होंगे। इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 कैरट गोल्ड 46 हजार 800 रुपये प्रति दस ग्राम बना हुआ है और 24 कैरट का सोना 47 हजार 800 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक जा पहुंचा है।

जानें क्या है महानगरों में सोने की कीमत (Sone-Chandi Ka Bhav Kitna hai

शहर               22 कैरट सोना (10 ग्राम)

चेन्नई                                       46,500 रुपये

कोलकाता                               47,880 रुपये

केरल                                     46,100 रुपये

अहमदाबाद                             48,000 रुपये

लखनऊ                                  47,100 रुपये

जयपुर                                   47,100 रुपये

शहर               24 कैरट सोना (10 ग्राम)

चेन्नई                                      50,700 रुपये

कोलकाता                               50,650 रुपये

केरल                                     50,300 रुपये

अहमदाबाद                            50,000 रुपये

लखनऊ                                 51,000 रुपये

जयपुर                                    51,000 रुपये

सोने का आभूषण (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सोना निवेश का हमेशा रहा है बेहतर विकल्प

देश में आमतौर पर धन निवेश के तीन बड़े क्षेत्र हैं। शेयर बाजार, प्रॉपर्टी और सोना। इन तीनों में भी सोना को सबसे सुरक्षित निवेश माध्यम माना जाता है। आम भारतीय परिवारों का सोना में निवेश को लेकर भरोसा सबसे ज्यादा है। खास बात यह भी है कि सोना में निवेश करने के बाद अगर अन्य क्षेत्रों के मुकाबले कम वृद्धि भी मिलती है तो कभी कोई अफसोस नहीं करता। जबकि प्रॉपर्टी या शेयर मार्केट में निवेश करने के बाद अगर वृद्धि दर मामूली रहे तो निवेशक को ठगे जाने का अहसास होता है। सोना को भारतीय परिवारों में आभूषण के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News