Gold Price: सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी गिरावट, फटाफट देखें नया रेट

सोने की कीमतें आज लगातार 5वें दिन फिर गिर गई हैं, वहीं चांदी के दाम में भी आज गिरावट देखने को मिली है।

Update: 2021-03-31 06:02 GMT

फाइल फोटो 

नई दिल्ली: इन दिनों सोना लगातार सस्ता हो रहा है। सोने की कीमतों में आज लगातार 5वें दिन गिरावट दर्ज हुई है। वहीं चांदी के दाम में भी गिरावट आई है, जिसके चलते सोने के दाम एक साल के निचले स्तर पर आ चुके हैं। आज MCX पर सोने का जून वायदा 0.3% की गिरावट के साथ 44,300 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।

MCX पर चांदी का मई वायदा 500 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। मंगलवार को चांदी मई वायदा 1000 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ बंद हुआ था। चांदी की कीमतों में तीन दिनों में 1400 रुपये की गिरावट आ चुकी है।

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी

सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में कल गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को सोना 44395 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिका, जबकि इसके पहले शुक्रवार को रेट 44655 रुपये थे। चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट दिखी। सर्राफा बाजार में चांदी 63713 रुपये प्रति किलो पर बिकी, जबकि शुक्रवार को भाव 64658 रुपये प्रति किलो पर थे।

सोना खरीदने का अच्छा मौका

घरेलू बाजार में सोने की डिमांड बनी हुई है। शादियों का सीजन चल रहा है और कीमतें भी काफी नीचे आ गई हैं। ऐसे में मांग का दबाव और बढ़ेगा। इस लिहाज से कीमतों में गिरावट शॉर्ट टर्म की बात है। सोना जल्द बाउंस बैक करेगा। इसलिए यह सोने के ज्वैलरी खरीदने का सबसे सुनहरा माैका है। 

Tags:    

Similar News