Gold-Silver Price Today: सोना चांदी की अपडेट कीमतें जारी, जानिए अपने शहर का भाव

Gold-Silver Latest Price Today: 24 व 22 कैरेट के सोने के भाव में आई मामूली गिरावट। लखनऊ में 24 कैरेट सोने के भाव 51,520 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-10-29 04:44 GMT

Gold-Silver Latest Price Today (सोशल मीडिया)

Gold-Silver Price Today 29 October 2022: कीमती आभूषण खरीदारों के लिए राहत वाली खबर है। खबर यह है कि भारतीय सर्राफा बाजार में बीते कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को कीमती आभूषण सोना और चांदी के भाव गिरावट आई है। बीते दो कारोबारी दिन में सोना चांदी के भाव इजाफा देखने को मिला था, लेकिन शुक्रवार को समाप्त हुए कारोबार के आखिरी दिन शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव नरम पड़ गए। गिरावट के बाद 24 कैरेट के सोने के भाव 29 अक्टूबर, 2022 शनिवार को करीबर 51 हजार पर गया तो वहीं चांदी करीब 58 हजार चली गई है। ऐसे में अगर आप कीमती आभूषण को खरीदने या फिर निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा।

न्यूजट्रैक टीम हर दिन कीमती आभूषण के भाव की देती जानकारी

आपको बता दें कि कीमती आभूषणों की खरीदारी करने से पहले इसके सही दाम की जानकारी होना बहुत जरूरी है। न्यूजट्रैक की टीम आपको विशेष ध्यान रखती है। इसलिए हर दिन सर्राफा बाजार में जारी होने वाले सोना-चांदी के भाव बेवसाइट में अपटेड करती है,ताकि इधर उधर सोना चांदी के भाव के लिए भटकना न पड़े। एक जगह सही भाव की जानकारी मिल जाए। न्यूजट्रैक पर शनिवार को सोना चांदी के भाव अपडेट कर दिये गये हैं।

आज के सोना व चांदी का भाव

मिली जानकारी के मुताबिक, सर्राफा बाजार में शनिवार को 24 कैरेट सोने के भाव में 10 रुपए की मामूली गिरावट आई है और यह 51,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया है। 22 कैरेट सोने के भाव में भी 10 रुपये की गिरावट देखने को मिली है,जिसके बाद यह 47,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसके अलावा 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव आज 58,300 रुपये प्रति किलो पर है।

देश के अन्य शहरों के सोने के भाव

शहर>>22 कैरेट सोने का भाव >> 24 कैरेट सोने का भाव>> चांदी का भाव

  • चेन्नई >>47,340>>51,750>>63,700
  • नई दिल्ली>>47,240>>51,520>>58,300
  • कोलकाता>>47,090>>51,370>>58,300
  • मुंबई>>47,090>>51,370>>58,300
  • बैंगलोर>>47,140>>51,420>>58,300
  • केरल>>47,090>>51,370>>63,700
  • लखनऊ>>47,240>>51,520>>58,300
  • पुणे>>47,120>>51,300>>5,8,300
  • पटना>>47,120>>51,300>>58,300

सोने की शुद्धता मापने का पैमाना

ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीके होता है और वह हॉलमार्क का निशान है। इसमें ज्वेलरी की शुद्धता पहचानी जाती है। इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होता है। 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा और 14 कैरेट की ज्वेलरी में 585 लिखा होता है।

मिस्ड कॉल से जानें भाव 

ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को भी भाव जारी नहीं किए जाते हैं। अगर आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानना है तो 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते है। कुछ समय बाद आपके फोन में एसएमएस के जरिए लेटेस्ट सोना और चांदी के भाव की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

Tags:    

Similar News