Sona-Chandi Ke Bhav: यूपी में सोना रहा स्थिर तो चांदी में आई तेजी, खरीदने से पहले चेक कर लें यहां नए भाव

Sona-Chandi Ke Bhav: लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-02 01:45 GMT

Sona-Chandi Ke Bhav (सोशल मीडिया) 

Sona-Chandi Ke Bhav:  यूपी की सर्राफा बाजार में 01 जुलाई, 2024 को सोना और चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। सूबे में मंगलवार को जहां सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है तो वहीं चांदी के दाम में 200 रुपये की तेजी आई है। इस तेजी के बाद चांदी 90 हजार रुपये के पार चली गई है। ऐसे में अगर आप बाजार से सोना और चांदी लेने जा रहे हैं तो आपको कुछ पैसे अधिक खर्च करने पड़ेंगे।

सोना स्थिर

लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शहर में 24 कैरेट स्थिर होने के बाद 72,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना भी स्थिर है। यह आज 64,400 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले सोमवार को भी सोना बाजार में इस भाव पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया था। बीते दो दिन से सोना स्थिर है।

चांदी 200 रुपये उछली

लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी के भाव से तेजी आई है। चांदी 200 रुपए किलो उछली है, इसके बाद यह 92,200 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले लगातार तीन चांदी 90 हजार रुपये किलो पर स्थिर रही थी। 26 जून को इसमें 1000 रुपये किलो की गिरावट आई थी और इसके बाद चांदी 90 हजार रुपये किलो पर आ गई थी।

जानिए शहरवार सोने के भाव

कानपुर

66,400 (22 कैरट)

72,420 (24 कैरट)

आगरा

66,400 (22 कैरट)

72,420 (24 कैरट)

नोएडा

66,400 (22 कैरट)

72,420 (24 कैरट)

गाजियाबाद

66,400 (22 कैरट)

72,420 (24 कैरट)

वाराणसी

66,400 (22 कैरट)

72,420 (24 कैरट)

मथुरा

66,400 (22 कैरट)

72,420 (24 कैरट)

कैसे पता करें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) सोने की शुद्धता जानने के लिए हॉल मार्क जारी करता है। इन मार्कों से आपको सोने की प्योरिटी का अंदाजा मिला है कि आप जो सोना खरीदे हैं, वह कितना शुद्ध है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। यह अंक सोने की शुद्धता की पहचान करवाते हैं।

मिस्ड कॉल से पता करें अपने शहर का रेट्स

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News