UP Gold Silver Price Today: आज 24 कैरेट सोना सस्ता तो 22 कैरेट सोने के बढ़े भाव, जानिए अपने शहर के भाव

Gold Silver Price Today 05 March 2023: शहर में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना के भाव में उतार चढ़ाव हुआ है। जानिए लखनऊ में किस भाव पर बिक रहा आज 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-03-05 01:44 GMT

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया)

Gold Silver Price Today 05 March 2023: यूपी सर्राफा बाजार में 05 मार्च, 2023 को सोना और चांदी (Gold Silver) के ताजा भाव जारी कर दिये गए हैं। रविवार को प्रदेश में 24 कैरेट सोने के भाव में जहां गिरावट आई तो वहीं 22 कैरेट सोने के भाव हल्के बढ़े हैं। वहीं, राज्य में चांदी के भाव आज स्थिर रहे हैं। 24 कैरेट सोना सस्ता होने के बाद भी 56 हजार के पार चल रहा है, जबकि चांदी स्थिर रहने के बाद 67 हजार के पास कारोबार कर रही है। ऐसे में अगर आप आज सोना को खरीदन की इच्छा में हैं तो दाम से हल्की राहत मिलेगी।

लखनऊ में सोने का भाव

लखनऊ के सर्राफा बाजार के मुताबिक, शहर में रविवार को 22 कैरेट सोने के भाव में हल्की तेजी आई है और यह तेजी 50 रुपये प्रति 10 की है। इसके बाद लखनऊ में 22 कैरेट सोना 51,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 24 कैरेट सोने के भाव में हल्की 50 रुपये की गिरावट आई है। इसके बाद शहर में 24 कैरेट सोना 56,550 रुपये प्रति दम पर मिल रहा है। इससे पहले कल 24 कैरेट सोने का भाव 56,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 51,900 रुपये प्रति दस ग्राम पर था।

लखनऊ में चांदी का भाव

सोने के तुलना में रविवार को चांदी के भाव स्थिर रहे हैं। स्थिर के बाद चांदी के भाव महंगे है और यह आज 66,9000 रुपये प्रतिकिलो पर कारोबार कर रही है।

यूपी में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,195 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 41,560 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 51,950 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5, 19, 500 रुपए

यूपी में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,655 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 45,240 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 56, 550 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5,65,500 रुपए

यूपी के अन्य शहरों में कीमती आभूषण के भाव

कानपुर

51950 (22 कैरट)

56550 (24 कैरट)

आगरा

51950 (22 कैरट)

56550 (24 कैरट)

नोएडा

51950 (22 कैरट)

56650 (24 कैरट)

गाजियाबाद

51950 (22 कैरट)

56650 (24 कैरट)

वाराणसी

51950 (22 कैरट)

56650 (24 कैरट)

मथुरा

51950 (22 कैरट)

56650 (24 कैरट)

जानिए घर बैठे सोने के भाव

यूपी सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जो दाम जारी होते हैं, वह सांकेतिक होते हैं। इसमें कोई जीएसटी या कोई अन्य टैक्स जोड़ा नहीं होता है। इसके सभी भाव की जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी सर्राफा बाजार से संपर्क करना पड़ेगा। इसके अलावा सोना खरीदते वक्त एक बात को ध्यान में रखें कि हॉलमार्क जरूर देखें, क्योंकि हॉलमार्क सोने की शुद्धता व असलियत की पहचान होती है। सर्राफा बाजार से सोने के भाव की जानकारी घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी का खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के लेटेस्ट भाव आ जाएंगे।

Tags:    

Similar News