Sona-Chandi Ke Bhav: आज यूपी में सोना 710 रुपये उछला, चांदी 1600 रुपये हुई मंहगी, 78 हजार तक पहुंच सकता है गोल्ड

Sona-Chandi Ke Bhav: लखनऊ सर्राफा बाजार में सोना में तगड़ी उछला आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 710 रुपये महंगा होकर 73,950 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है।

Newstrack :  Network
Update:2024-07-07 07:10 IST

Sona-Chandi Ke Bhav (सोशल मीडिया) 

Sona-Chandi Ke Bhav: यूपी की सर्राफा बाजार में 07 जुलाई, 2024 को सोना और चांदी की ताजा कीमतें जारी हो गई हैं। रविवार को सोना चांदी के दामों में तेजी आई है। सोना 700 रुपये से अधिक उछला है, जबकि चांदी 1600 रुपये किलो तेजी हुई है। कीमती आभूषण में आई इस जोरदार की तेजी के बाद सोना और चांदी ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया है। ऐसे में अगर आप सोना चांदी लेने जा रहे हैं तो आपको आज अधिक दाम खर्च करने पड़ सकते हैं।

सोना इतना रुपए हुआ महंगा

लखनऊ सर्राफा बाजार में सोना में तगड़ी उछला आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 710 रुपये महंगा होकर 73,950 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 650 रुपये 10 ग्राम तेज हुआ है। इसके बाद यह शहर में 67,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले शनिवार को शहर में सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ था। तब 24 कैरेट सोना 73,240 रुपये और 22 कैरेट सोना 67,150 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी 1600 रुपये उछली

लखनऊ में चांदी के दाम में भी जोरदार की तेजी आई है। रविवार को चांदी 1600 रुपये किलो तेजी हुई है। इसके बाद यह 94,800 रुपये किलो पर ट्रेंड कर रही है, जो कि इसका अब तक ऑल टाइम हाई रेट है। इससे पहले शनिवार को चांदी 200 रुपये किलो उछला था। इस वृद्धि के बाद यह 93,200 रुपये किलो पर आ गया था।

जानिए शहरवार सोने के भाव

कानपुर

67,800 (22 कैरट)

73,950 (24 कैरट)

आगरा

67,800 (22 कैरट)

73,950 (24 कैरट)

नोएडा

67,800 (22 कैरट)

73,950 (24 कैरट)

गाजियाबाद

67,800 (22 कैरट)

73,950 (24 कैरट)

वाराणसी

67,800 (22 कैरट)

73,950 (24 कैरट)

मथुरा

67,800 (22 कैरट)

73,950 (24 कैरट)

78 हजार रुपये तक सोना पहुंचने का अनुमान

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में सोने-चांदी में और बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल के अंत तक सोना 78 हजार रुपए पहुंच सकता है, जबकि चांदी 1 लाख रुपये किलो का आंकड़ा टच कर सकती है।

कैसे पता करें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) सोने की शुद्धता जानने के लिए हॉल मार्क जारी करता है। इन मार्कों से आपको सोने की प्योरिटी का अंदाजा मिला है कि आप जो सोना खरीदे हैं, वह कितना शुद्ध है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। यह अंक सोने की शुद्धता की पहचान करवाते हैं।

मिस्ड कॉल से पता करें अपने शहर का रेट्स

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News