Gold Silver Price Today 7 Sep 2024: यूपी में सोना और चांदी महंगा, 24 कैरेट गोल्ड 500 रुपये से अधिक उछला, जानें नए रेट

Gold Silver Price Today 7 Sep 2024: लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना महंगा हुआ है। शहर में 24 कैरेट सोना 550 रुपये उछला है। जानिए चांदी कितनी महंगी हुई है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-09-07 00:45 GMT

Gold Silver Price Today 7 Sep 2024: (सोशल मीडिया)

Gold Silver Price Today 7 September 2024: यूपी में 06 सितंबर, 2024 को सोना और चांदी के नए रेट जारी हो गए हैं। सूबे में शनिवार को लोगों को कीमती आभूषण के भाव से जोरदार झटका मिला है। सोना 500 रुपए अधिक महंगा हुआ है तो वहीं, चांदी 2000 रुपए उछली है। बीते कुछ दिनों से चांदी के भाव में जारी गिरावट का असर एक ही बार पूरा हो गया है और आज की तेजी के बाद यह 87 हजार रुपये किलो पर पहुंच गई है। अगर आप बाजार से आज सर्राफा बाजार से सोना और चांदी को खरीदने जा रहे हैं तो आपको अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी।

लखनऊ में 500 रुपए महंगा

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना महंगा हुआ है। शहर में 24 कैरेट सोना 550 रुपये उछला है और यह 73,460 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 510 रुपये तेज हुआ है और यह 67,350 रुपए 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को सोना स्थिर था। 24 कैरेट सोना 72,910 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोना 66,840 रुपये 10 ग्राम था।

चांदी दो हजार रुपए उछली

लखनऊ बुलियन मार्केट में शनिवार को सोने की तुलना में चांदी के भाव में जोरदार की तेजी आई है। चांदी आज 2000 रुपये उछली है। इसके बाद यह 87 हजार रुपये किलो पर पहुंची गई है। शुक्रवार को यह स्थिर रही और 85,000 रुपये किलोग्राम पर थी।

आपके शहर के 24-22 कैरेट सोने के भाव

कानपुर

67,350 (22 कैरट)

73,460 (24 कैरट)

आगरा

67,350 (22 कैरट)

73,460 (24 कैरट)

नोएडा

67,350 (22 कैरट)

73,460 (24 कैरट)

गाजियाबाद

67,350 (22 कैरट)

73,460 (24 कैरट)

वाराणसी

67,350 (22 कैरट)

72,910 (24 कैरट)

मथुरा

67,350 (22 कैरट)

73,460 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से पता जानें अपने शहर के भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) सोना-चांदी के भाव हर दिन जारी करती है। जारी हुए दामों में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़े होते हैं। यह एसोसिएशन 104 साल पुराना है। दिन में दो बार सुबह और शाम को रेट जारी करता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं।

Tags:    

Similar News