सोने-चांदी में भारी गिरावट: इतनी कम हुईं कीमतें, जानें आज के दाम

बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी खासी गिरावट हुई है। सोने में 0.6%, जबकि चांदी में 1.2 प्रतिशत गिरावट दर्ज की जा रही है।

Update: 2020-12-09 10:28 GMT
बुधवार को सोने चांदी की कीमतों में हुई गिरावट

नई दिल्ली: बीते दिनों सोने और चांदी की कीमतों में आई तेजी के बाद आज दोनों कीमती धातुओं में नरमी दर्ज की जा रही है। आज यानी बुधवार को भारतीय बाजारों में गोल्ड और सिल्वर के दाम में गिरावट देखी जा रही है। ऐसा कोरोना वायरस वैक्सीन पर आ रही अच्छी खबरों की वजह से हुआ है। MCX पर सोना वायदा के दाम (Gold Price Today) में 09 दिसंबर 2020 को 0.6% गिरावट हुई है। जबकि चांदी 1.2 फीसदी फिसली है।

क्या है सोने की नई कीमत?

MCX पर फरवरी का सोना वायदा 0.6 फीसदी की गिरावट के बाद 49 हजार 815 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। जबकि पिछले सत्र में ये 50 हजार 109 रुपये प्रति दस ग्राम की कीमत पर बंद हुआ था। सर्राफा बाजारों में भी सोने में गिरावट दर्ज की गई है। आज सोने का भाव प्रति दस ग्राम 49 हजार 749 रुपये पर खुला। इधर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने की दरों में आज गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक बाजारों में सोना हाजिर 0.3 फीसदी गिरावट के साथ 1,865.46 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ें: खाताधारकों की बल्ले बल्ले: सबसे ज्यादा ब्याज यहां, डिपॉजिट पर होंगे मालामाल

चांदी में कितनी हुई गिरावट?

वहीं अगर चांदी की बात की जाए तो चांदी में 1.2 फीसदी गिरावट होने के बाद सिल्वर के नए दाम (Silver Price Today) 64 हजार 404 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गए हैं। जबकि पिछले सत्र में चांदी में 0.6 प्रतिशत की कमी हुई थी। सर्राफा बाजारों में चांदी की बात की जाए तो बुधवार को सिल्वर 333 रुपये फिसलकर 63506 रुपये प्रति किलो पर खुली। वहीं वैश्विक बाजारों में भी चांदी की दरों में गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 0.7% फिसलकर 24.38 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: 1 जनवरी से बदल जाएंगे GST रिटर्न के ये नियम, जानिए क्या होगा असर

क्यों हो रही कीमतों में गिरावट

विश्लेषकों का कहना है कि कोरोना वायरस वैक्सीन पर आ रही अच्छी खबरों की वजह से सोने की कीमतों मे गिरावट आ रही है। विश्लेषकों के मुताबिक, ग्लोबल इकनॉमी में सुधार और अमेरिका और चीन के बीच तनाव कम होने की वजह से निवेशक सोने से हटकर शेयर बाजार की ओर रूख कर रहे हैं। इसी वजह से आने वाले निकट समय में सोने की कीमतों में भारी उछाल की संभावनाएं कम हैं।

यह भी पढ़ें: फोर्ब्स की 100 पावरफुल वुमन लिस्ट: सीतारमण हुईं शामिल, देखें और किसे मिली जगह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News