UP Gold Silver Price Today: सोना चांदी के नए भाव जारी, खरीदारी से पहले यहां चेक कर लें आज के रेट

Gold Silver Price Today: लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके बाद 24 कैरेट सोना 71,820 रुपए 10 ग्राम पर है।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-06-11 01:37 GMT

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today: यूपी बुलियन मार्केट में 11 जून को सोना और चांदी के नए भाव जारी हो गए हैं। राज्य में मंगलवार को सोना के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह बीते दो दिनों से स्थिर है। वहीं, चांदी के भाव हल्की तेजी आई है। सोना स्थिर होने के बाद 72 हजार रुपए कारोबार रहा है, जबकि चांदी 200 रुपए की तेजी के बाद 72 हजार रुपये के करीब आ गई है। ऐसे में अगर आप आज बाजार से सोना और चांदी लेने जा रहे हैं तो सोने के भाव से लोगों को राहत मिलेगी।

सोना इस भाव स्थिर

लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके बाद 24 कैरेट सोना 71,820 रुपए 10 ग्राम पर है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 65,850 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। शहर में बीते दो दिनों से सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऱविवार को 24 कैरेट सोना 2080 रुपए 10 ग्राम सत्ता हुआ था, जिसके बाद यह 71,820 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार आ गया था। 22 कैरेट सोना 1900 रुपये टूटा था और 65,850 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया था, जिसके बाद यह इसी भाव पर आज भी कारोबार कर रहा है।

चांदी 200 रुपये उछली 

लखनऊ सराफा बाजार में मंगलवार को चांदी के भाव तेजी आई है। यह 200 रुपये किलो उछली है। इसके बाद चांदी 91,700 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले सोमवार को चांदी 91,500 रुपये कारोबार किया था। रविवार को इसमें 4500 रुपए की गिरावट आई थी और यह 91,500 रुपए किलो थी।

आपके शहर में ये हैं गोल्ड के भाव

कानपुर

65,850 (22 कैरट)

71,820 (24 कैरट)

आगरा

65,850 (22 कैरट)

71,820 (24 कैरट)

नोएडा

65,850 (22 कैरट)

71,820 (24 कैरट)

गाजियाबाद

65,850 (22 कैरट)

71,820 (24 कैरट)

वाराणसी

65,850 (22 कैरट)

71,820 (24 कैरट)

मथुरा

65,850 (22 कैरट)

71,820 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से पता करें अपने शहर का रेट्स

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News