UP Gold Silver Price Today: यूपी में सोना चांदी की नई कीमतें जारी, खरीदारी से पहले फटाफट चेक करें यहां दाम

UP Gold Silver Price Today 14 January 2023: आज यूपी में दोनों कीमती आभूषण के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जानिए लखनऊ में कीमती आभूषणों का रेट।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-01-14 01:48 GMT

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया)  

UP Gold Silver Price Today 14 January 2023: उत्तर प्रदेश में सोना और चांदी के 14 जनवरी, 2023 को लेटेस्ट रेट्स जारी कर दिये गए हैं। प्रदेश में शनिवार को सोना और चांदी के भाव में बढ़ोतरी हुई है। यह लगातार दूसरा दिन है, जब यूपी एक साथ दोनों सोना और चांदी के भाव में बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले शुक्रवार को भी दोनों के भाव में इजाफा हुआ था। शनिवार को सूबे चांदी के तुलना में सोने के भाव में अधिक बढ़ोतरी हुई है। दाम बढ़ोतरी के बाद सोना 56 हजार पार पहुंच गया है तो वहीं चांदी 72 हजार पर ट्रेंड कर रही है।

लखनऊ में इस भाव पर पहुंचा सोना चांदी 

लखनऊ सर्राफा बाजार के मुताबिक, शनिवार को राजधानी में 24 कैरेट सोने का भाव 220 रुपए बढ़कर 56,290 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 22 कैरेट सोने के भाव 200 रुपए बढ़कर 51,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसके अलावा 999 शुद्धता वाली चांदी 100 रुपये की हल्की बढ़ोतरी के बाद 72,000 रुपये प्रतिकिलो पर आ गई है।

यूपी के प्रमुख शहरों के भाव, प्रति दस ग्राम

• लखनऊ : 51600 रुपये (22 कैरट) 56290 (24 कैरट)

• कानपुर : 51600 (22 कैरट), 56290 (24 कैरट)

• आगरा: 51500 (22 कैरट), 56200 (24 कैरट)

• नोएडा: 51600 (22 कैरट), 56290 (24 कैरट)

• गाजियाबाद : 51600 (22 कैरट), 56290 (24 कैरट)

• वाराणसी: 51500 (22 कैरट), 56200 (24 कैरट)

• मथुरा : 51500 (22 कैरट), 56200 (24 कैरट)

राज्य में चांदी का भाव

सूबे आज चांदी का औसत दाम 72,000 रुपये प्रति किलो है। लखनऊ, कानुपर, आगरा, वाराणसी सहित कई शहरों में 72,000 प्रति किलो है। जबकि नोएडा, गाजियाबाद, मरेठ, बागपत, सहारनपुर, कैराना में गुरुवार को चांदी का भाव 71,900 रुपये पर बना हुआ है।

आभूषण लेते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (आईबीजेए) के मुताबिक, सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जो दाम जारी किये जाते हैं वह सांकेतिक दाम होते हैं। इनमें किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं जोड़ा होता है। सोना चांदी का सही दाम जनाने के लिए अपने स्थानीय ज्वेलर से संपर्क कर सकते हैं। ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। बता दें कि सोना खरीदते वक्त हॉलमार्किंग जरूर देखें। हॉलमार्किंग सोने की शुद्धता व क्वालिटी की पहचान होती है। सोना में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य होता है।

Tags:    

Similar News