Gold Silver Price: त्योहारी सीजन से पहले सोना-चांदी रॉकेट में सवार, चांदी तीन हजार रुपए महंगी, सोना आज इतने में

Gold Silver Price:लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के भाव में जोरदार की तेजी आई है। 24 कैरेट सोना 1300 रुपये उछला है। चांदी इतनी महंगी हुई है।

Newstrack :  Network
Update:2024-09-14 06:10 IST

Gold Silver Price (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price: यूपी बुलियन मार्केट में 14 सितंबर को सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट्स जारी हो गए हैं। अगर आप आज बाजार से कीमती आभूषण खरीदने जा रहे हैं तो अपनी जेब मजबूत करके जाएं, क्योंकि शनिवार को सूबे में सोना और चांदी एक बार फिर रॉकेट में सवार होते हुए आम लोगों के हो गई है। सूबे में सोना 1300 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 3000 रुपये किलो महंगी हुई है, जिसके बाद एक बार फिर सोना और चांदी केंद्रीय बजट के जारी होने के पहले के दौर में पहुंच गई है। सरकार ने बजट जारी करते हुए सोना और चांदी में लगने वाले सीमा शुल्क में तगड़ी कटौती की थी। इससे कीमती आभूषण भाव गिरे गए थे, लेकिन बजट के बाद से यह इसमें सबसे बड़ी तेजी है।

सोना आज इतना हुआ महंगा

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के भाव में जोरदार की तेजी आई है। 24 कैरेट सोना 1300 रुपये उछला है, जिसके बाद यह 74,600 रुपए 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 1200 रुपये महंगा हुआ है और यह 64,800 रुपये 10 ग्राम तेज हुआ है। इससे पहले शुक्वार को इसमें 100 रुपए की गिरावट आई थी। तब 24 कैरेट 73,300 रुपये 10 ग्राम पर था व 22 कैरेट सोना 67,200 रुपए 10 ग्राम पर था।

चांदी 3000 रुपये उछली

लखनऊ बुलियन मार्केट में स्थिर के बाद शनिवार को चांदी एकाएक उछली है। 999 कैरेट वाली चांदी 3000 रुपये किलो उछली है। इसके बाद यह 89,500 रुपये किलो पर पहुंच गई है। बीते एक महीने में चांदी में यह सबसे बड़ी तेजी है। शनिवार को चांदी स्थिर होने के बाद 86,500 रुपए किलो पर ट्रेंड की थी। गुरुवार को इसमें 500 रुपये किलो की गिरावट आई थी और यह 86,500 रुपये किलो पर पहुंच गई थी।

जानिए अपने शहर के 24 व 22 कैरेट सोने के भाव

कानपुर

64,800 (22 कैरट)

74,600 (24 कैरट)

आगरा

64,800 (22 कैरट)

74,600 (24 कैरट)

नोएडा

64,800 (22 कैरट)

74,600 (24 कैरट)

गाजियाबाद

64,800 (22 कैरट)

74,600 (24 कैरट)

वाराणसी

64,800 (22 कैरट)

74,600 (24 कैरट)

मथुरा

64,800 (22 कैरट)

74,600 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से पता जानें अपने शहर के भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) सोना-चांदी के भाव हर दिन जारी करती है। जारी हुए दामों में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़े होते हैं। यह एसोसिएशन 104 साल पुराना है। दिन में दो बार सुबह और शाम को रेट जारी करता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं।

Tags:    

Similar News