Gold Silver Price Today: सोना भाव बढ़े, चांदी भी हुई महंगी, फटाफट चेक कर लें नए रेट

Gold Silver Price Today 25 December 2022: सोने और चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क कर सकते हैं।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-12-24 12:49 GMT

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today 25 December 2022: भारतीय सर्राफा बाजार में 25 दिसंबर, 2022 को सोना चांदी के लेटेस्ट भाव जारी कर दिये गए हैं। रविवार को सोना चांदी के भाव तगड़ा उछाल देखने को मिला है। दाम बढ़ने के बाद सोना 54 हजार के पार चला गया है तो वहीं 71 हजार के पार कारोबार करने लगी है। ऐसे में अगर आप सोना और चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज आपको अधिक जेब ढीली करनी पड़ सकती है।

देश में औसत सोना चांदी का भाव

सर्राफा बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को 24 कैरेट सोने के भाव में 150 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद सोना 54,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा गया है। 22 कैरेट सोने के भाव में भी 150 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 999 शुद्धता चांदी के भाव में 1000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद चांदी 71,100 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गई है।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

• चेन्नई : 50790 रुपये (22 कैरट) 55400 (24 कैरट)

• मुंबई : 49850 (22 कैरट), 542380 (24 कैरट)

• दिल्ली : 50000 (22 कैरट), 54530 (24 कैरट)

• कोलकाता : 49850 (22 कैरट), 54380 (24 कैरट)

• जयपुर : 50000 (22 कैरट), 54530 (24 कैरट)

• लखनऊ : 50000 (22 कैरट), 54530 (24 कैरट)

• पटना : 49900 (22 कैरट), 54410 (24 कैरट)

• भुवनेश्वर : 49850 (22 कैरट), 54380 (24 कैरट)

आज का चांदी का भाव

चांदी के औसत दाम आज 71100 रुपये प्रति किलो है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ आदि शहरों में दाम 71100 प्रति किलो हैं। जबकि चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरू आदि शहरों में दाम 73700 रुपये हैं। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की जानकारी होती है।

Tags:    

Similar News