Sona-Chandi Ke Bhav: सोना-चांदी लगातार हो रहा सस्ता, क्या आ गया खरीदारी का समय? जानें अपने शहर के दाम

Sona-Chandi Ke Bhav: लखनऊ सर्राफा बाजार में लगातार दो दिन से सोने के भाव में गिरावट आई है। शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 270 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-06-28 01:31 GMT

Sona-Chandi Ke Bhav (सोशल मीडिया) 

Sona-Chandi Ke Bhav: यूपी सर्राफा बाजार में 28 जून, 2024 को सोना-चांदी (Gold- Silver) के लेटेस्ट रेट जारी हो गए हैं। शुक्रवार को सर्राफा बाजार (Bullion Market) में लोगों को सोने के भाव से राहत मिली है, जबकि चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोना 200 रुपये से अधिक टूटा है, जिसके बाद यह 72 हजार के नीचे चला गया है। वहीं चांदी स्थिर होने के बाद 90 हजार पर कारोबार करती हुई दिखाई दे रही है। ऐसे में अगर आप बाजार से पीली धातु (Gold) अगर खरीदने जा रहे हैं तो आज आपको इसमें कुछ राहत मिलेगी, जबकि चांदी के लिए अधिक दाम खर्च करना पड़ेगा।

सोना 200 रुपए से अधिक टूटा

लखनऊ सर्राफा बाजार में लगातार दो दिन से सोने के भाव में गिरावट आई है। शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 270 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है, जिसके बाद यह 71,880 रुपये 10 ग्राम आ गया है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 250 रुपये कम हुआ है और यह 65,950 रुपए 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले गुरुवार को 24 कैरेट सोना 72,150 रुपये और 22 कैरेट सोना 66,150 रुपये 10 ग्राम पर था।

नहीं बदली चांदी

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी के भाव स्थिर हैं। यह 90 हजार रुपये किलो पर कारोबार कर रही है। इससे पहले शुक्रवार को इसमें 1 हजार रुपये की गिरावट आई थी और यह 90 हजार रुपए किलो पर पहुंच गई थी, जिसके बाद चांदी इसी भाव पर ट्रेंड कर रही है।

जानिए शहरवार सोने के भाव

कानपुर

65,950 (22 कैरट)

71,880 (24 कैरट)

आगरा

65,950 (22 कैरट)

71,880 (24 कैरट)

नोएडा

65,950 (22 कैरट)

71,880 (24 कैरट)

गाजियाबाद

65,950 (22 कैरट)

71,880 (24 कैरट)

वाराणसी

65,950 (22 कैरट)

71,880 (24 कैरट)

मथुरा

65,950 (22 कैरट)

71,880 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से पता करें अपने शहर का रेट्स

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

कैसे पता करें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) सोने की शुद्धता जानने के लिए हॉल मार्क जारी करता है। इन मार्कों से आपको सोने की प्योरिटी का अंदाजा मिला है कि आप जो सोना खरीदे हैं, वह कितना शुद्ध है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। यह अंक सोने की शुद्धता की पहचान करवाते हैं।

Tags:    

Similar News