Sona-Chandi Ke Bhav: यूपी में सोना और चांदी हुआ सस्ता, फटाफट जान लीजिए अपने शहर का भाव

Sona-Chandi Ke Bhav: लखनऊ में मंगलवार को सोने के भाव में तेजी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 450 रुपये तेज हुआ है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-06-29 01:38 GMT

Sona-Chandi Ke Bhav (सोशल मीडिया) 

Sona-Chandi Ke Bhav: यूपी की सर्राफा बाजार में 29 जून, 2024 को कीमती आभूषण सोना-चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। प्रदेश में शनिवार को सोने के भाव में उछाल है, जबकि चांदी के दाम स्थिर रहे हैं। सोना आज 400 रुपये अधिक उछला है। इसके बाद सोना एक बार फिर 72 हजार के पास पहुंच गया है। स्थिर रहने के बाद चांदी 90 हजार रुपए पर ट्रेंड कर रहा है।

सोना 400 रुपए उछला

लखनऊ में मंगलवार को सोने के भाव में तेजी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 450 रुपये तेज हुआ है। इसके बाद यह 72,330 रुपए 10 ग्राम तेज हुआ है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 400 रुपए महंगा हुआ है और यह 66,300 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले शुक्रवार को शहर में 24 कैरेट सोना 71,880 रुपए और 22 कैरेट सोना 65,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

चांदी रही स्थिर

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को चांदी के भाव में कुछ बदलाव नहीं हुआ है। चांदी स्थिर के बाद 90 हजार रुपये किलो कारोबार कर रही है। बता दें शहर में लगातार दो दिन से चांदी के भाव स्थिर हैं।

जानिए शहरवार सोने के भाव

कानपुर

66,300 (22 कैरट)

72,330 (24 कैरट)

आगरा

66,300 (22 कैरट)

72,330 (24 कैरट)

नोएडा

66,300 (22 कैरट)

72,330 (24 कैरट)

गाजियाबाद

66,300 (22 कैरट)

72,330 (24 कैरट)

वाराणसी

66,300 (22 कैरट)

72,330 (24 कैरट)

मथुरा

66,300 (22 कैरट)

72,330 (24 कैरट)

कैसे पता करें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) सोने की शुद्धता जानने के लिए हॉल मार्क जारी करता है। इन मार्कों से आपको सोने की प्योरिटी का अंदाजा मिला है कि आप जो सोना खरीदे हैं, वह कितना शुद्ध है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। यह अंक सोने की शुद्धता की पहचान करवाते हैं।

मिस्ड कॉल से पता करें अपने शहर का रेट्स

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News