Sona-Chandi Ke Bhav: छुट्टी वाले दिन इस भाव पर आया सोना और चांदी, फटाफट कर लीजिए खरीदारी

Sona-Chandi Ke Bhav: लखनऊ में रविवार को सोने के दाम में गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 90 रुपये टूटा है। जानिए चांदी के भाव।

Newstrack :  Network
Update: 2024-06-30 01:40 GMT

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today: यूपी की सर्राफा बाजार में 30 जून, 2024 को कीमती आभूषण सोना-चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। प्रदेश में रविवार को सोने के भाव से राहत मिली है, जबकि चांदी आज स्थिर है। सोना 100 रुपये टूटा है। इसके बाद यह 72 हजार रुपये पर ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में अगर आप बाजार से सोना लेने जा रहे हैं तो आपको कुछ राहत मिलेगी। चाहें तो आप यहां से आज अपने शहर के नए भाव पता कर सकते हैं।

सोना इनता रुपये टूटा

लखनऊ में रविवार को सोने के दाम में गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 90 रुपये टूटा है। इसके बाद यह 72,420 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 100 रुपये टूटकर 66,400 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले शनिवार को शहर में 24 कैरेट सोना 72,330 रुपये और 22 कैरेट सोना 66,300 रुपए पर था।

चांदी रही स्थिर

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार की तरह रविवार को भी चांदी के भाव में कोई बदला नहीं हुआ है। चांदी आज शहर में 90 हजार रुपये किलो पर कारोबार रही है। इससे पहले 26 जून को इसमें 1000 रुपये किलो की गिरावट आई थी और इसके बाद चांदी 90 हजार रुपये किलो पर आ गई थी। तब से सिल्वर इसकी भाव पर कारोबार कर रही है।

जानिए शहरवार सोने के भाव

कानपुर

66,400 (22 कैरट)

72,420 (24 कैरट)

आगरा

66,400 (22 कैरट)

72,420 (24 कैरट)

नोएडा

66,400 (22 कैरट)

72,420 (24 कैरट)

गाजियाबाद

66,400 (22 कैरट)

72,420 (24 कैरट)

वाराणसी

66,400 (22 कैरट)

72,420 (24 कैरट)

मथुरा

66,400 (22 कैरट)

72,420 (24 कैरट)

कैसे पता करें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) सोने की शुद्धता जानने के लिए हॉल मार्क जारी करता है। इन मार्कों से आपको सोने की प्योरिटी का अंदाजा मिला है कि आप जो सोना खरीदे हैं, वह कितना शुद्ध है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। यह अंक सोने की शुद्धता की पहचान करवाते हैं।

मिस्ड कॉल से पता करें अपने शहर का रेट्स

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News