Gold Silver Prices Today: सोना चांदी के नए रेट जारी, 24 कैरेट सोने के बढ़े दाम तो 22 कैरेट सोना हुआ सस्ता

Gold Silver Prices Today: आज 24 कैरेट सोने के भाव 10 रुपये महंगा होकर 54,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है,जबकि 22 कैरैट सोने के भाव में गिरावट आई है

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-12-12 03:53 GMT

Gold Silver Prices Today: (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Prices Today: भारतीय सर्राफा बाजार में 12 दिसंबर, 2022 को कीमती आभूषण सोना चांदी के नए रेट जारी हो गए हैं। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को 24 कैरेट सोना और 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव बढ़ोतरी हुई है। हालांकि राहत की बात यह है दाम में इजाफा हल्का हुआ है,लेकिन 22 कैरेट सोने के भाव में गिरावट आई है। दाम बढ़ने के बाद सोना 54 हजार पार चला गया है। जबकि चांदी 68 हजार के पार कारोबार कर रही है। शादियों के सीजन में कीमती आभूषण के भाव में तेजी आना लोगों के लिए चिंता सबब है। ऐसे में अगर आप आज कीमती आभूषण को खरीदने या फिर निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो अधिक दाम खर्च करने पड़ सकते हैं। हालांकि 22 कैरेट सोने की खरीदारी के लिए आज अच्छा दिन है।

देश में आज सोना चांदी का भाव

सर्राफा बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने के भाव 10 रुपये महंगा होकर 54,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है,जबकि 22 कैरैट सोने के भाव में गिरावट आई है और यह 10 रुपये गिरा है। इस गिरावट के बाद 50040 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 999 शुद्धता चांदी 100 रुपये महंगी होकर 68,200 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 50550 रुपये (22 कैरट) 55150 (24 कैरट)

मुंबई : 49900 (22 कैरट), 54440 (24 कैरट)

दिल्ली : 50050 (22 कैरट), 54590 (24 कैरट)

कोलकाता : 49900 (22 कैरट), 54440 (24 कैरट)

जयपुर : 50050 (22 कैरट), 54590 (24 कैरट)

लखनऊ : 50050 (22 कैरट), 54590 (24 कैरट)

पटना : 49950 (22 कैरट), 54490 (24 कैरट)

भुवनेश्वर : 49900 (22 कैरट), 54440 (24 कैरट)

चांदी का भाव

चांदी के औसत दाम आज 68200 रुपये प्रति किलो है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ आदि शहरों में दाम 68200 प्रति किलो हैं। जबकि चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरू आदि शहरों में दाम 73000 रुपये हैं। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की जानकारी होती है।

Tags:    

Similar News