Gold Silver Price Today: कम हुआ सोना का दाम, चांदी ने बढ़ाई चमक, चेक करें रेट

Gold Silver Prices Today 20 December 2022: सनातन धर्म में शादी का मुहूर्त खत्म होगा है और अब कोई शुभ कार्य नहीं होगा। इसलिए आने वाले दिनों में कीमती आभूषण दाम गिर सकते हैं।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-12-20 02:05 GMT

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Prices Today 20 December 2022: भारतीय सर्राफा बाजार में 20 दिसंबर, 2022 को सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट जारी कर दिये गए हैं। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार को सोना के भाव जहां गिरावट आई है वहीं चांदी के भाव बढ़े हैं। दाम गिरने के बाद सोना 54 हजार पार पहुंच गया है। वहीं, दाम बढ़ने के बाद 69 हजार पर ट्रेंड कर रही है। ऐसे में अगर सोना को खरीदने या फिर निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन काफी अच्छा रहेगा।

सोना चांदी के भाव में आ सकती गिरावट 

बाजार विशेज्ञ का कहना है कि देश में खरमास की शुरुआत हो चुकी है इस दौरान सनातन धर्म में शादी का मुहूर्त खत्म हो जाने के साथ कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इस वजह से बाजार में सोना चांदी की मांग कम हो जाती है। ऐ जाता है जिसके चलते बाजार में कीमती आभूषण सोना चांदी की मांग कम हो जाती है। मांग की कमी के चलते आने वाले दिनों में कीमती आभूषणों में गिरावट और देखने को मिल सकती है।

आज सोना चांदी का भाव (Aaj Sona Chandi Ka Bhav Kya Hai)

सर्राफा बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने का भाव 380 रुपये गिरने के बाद 54,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने के भाव में 350 रुपये की गिरावट आई है और यह 49,750 रुपये 10 ग्राम था। इसके अलावा 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव में 200 रुपये की तेजी आई है। इस तेजी के बाद चांदी 69500 रुपये किलो पहुंच गई है।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

• चेन्नई : 50730 रुपये (22 कैरट) 55190 (24 कैरट)

• मुंबई : 49600 (22 कैरट), 54110 (24 कैरट)

• दिल्ली : 49750 (22 कैरट), 54260 (24 कैरट)

• कोलकाता : 49600 (22 कैरट), 54110 (24 कैरट)

• जयपुर : 49750 (22 कैरट), 54260 (24 कैरट)

• लखनऊ : 49750 (22 कैरट), 54260 (24 कैरट)

• पटना : 49650 (22 कैरट), 54160 (24 कैरट)

• भुवनेश्वर : 49600 (22 कैरट), 54110 (24 कैरट)

चांदी का भाव

चांदी के औसत दाम आज 69500 रुपये प्रति किलो है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ आदि शहरों में दाम 69500 प्रति किलो हैं। जबकि चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरू आदि शहरों में दाम 73100 रुपये हैं। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की जानकारी होती है।

Tags:    

Similar News