Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी के भी बढ़े भाव, जानिए अपने शहर का दाम

Gold Silver Prices Today 22 December 2022: सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-12-22 01:19 GMT

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Prices Today 22 December 2022: भारतीय सर्राफा बाजार में 22 दिसंबर, 2022 को सोना और चांदी की लेटेस्ट कीमतें जारी कर दी गई हैं। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को सोना और चांदी के भाव उछाल देखने को मिला है। दाम बढ़ने के बाद सोना 54 हजार के पार चला गया है, जबकि चांदी 70 हजार पार ट्रेंड कर रही है। अगर आप आज कीमती आभूषण को खरीदने का मन बना रहे हैं तो अधिक दाम देने पड़ सकते हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर सोना व चांदी का भाव

सर्राफा बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपये बढ़कर 54,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। 22 कैरेट सोने का भाव 10 रुपये महंगा होकर 50260 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसके अलावा 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव में आज बढ़ोतरी देखने को मिली है। चांदी 800 रुपये महंगी होकर 70,100 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गई है।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

• चेन्नई : 51180 रुपये (22 कैरट) 55830 (24 कैरट)

• मुंबई : 50250 (22 कैरट), 54820 (24 कैरट)

• दिल्ली : 50400 (22 कैरट), 54980 (24 कैरट)

• कोलकाता : 50250 (22 कैरट), 54820 (24 कैरट)

• जयपुर : 50400 (22 कैरट), 54980 (24 कैरट)

• लखनऊ : 50400 (22 कैरट), 54980 (24 कैरट)

• पटना : 50300 (22 कैरट), 54870 (24 कैरट)

• भुवनेश्वर : 50250 (22 कैरट), 54820 (24 कैरट)

चांदी का भाव

चांदी के औसत दाम आज 70100 रुपये प्रति किलो है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ आदि शहरों में दाम 70100 प्रति किलो हैं। जबकि चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरू आदि शहरों में दाम 74700 रुपये हैं। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की जानकारी होती है।


Tags:    

Similar News