Gold Silver Prices Today: सोना के दाम में आई गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 10 ग्राम सोने का रेट

Gold Silver Prices Today 7 December 2022: सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-12-07 02:06 GMT

Gold Silver Prices Today 7 December 2022 (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Prices Today 7 December 2022: भारतीय सर्राफा बाजार में 07 दिसंबर, 2022 को कीमती आभूषण सोना और चांदी के ताजा भाव में जारी हो गए हैं। कारोबारी सत्र के तीसरे दिन यानी बुधवार को कीमती आभूषण सोना और चांदी के भाव में गिरावट आई है। गिरावट के बाद सोना जहां 53 हजार के पार कारोबार कर रहा है तो वहीं, चांदी 66 हजार पर आ गई है। मौजूदा समय देश में शादियों की सीजन चल रहा है। ऐसे समय कीमती आभूषण की मांग काफी अधिक रहती है। ऐसे समय सोना और चांदी के भाव में गिरावट आना लोगों के लिए राहत का विषय है। आज सोना चांदी की खरीदारी करने के लिए सबसे अच्छा दिन हैं, क्योंकि दोनों कीमती आभूषण के भाव कम हुए हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर सोना चांदी का भाव

सर्राफा बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को 24 कैरेट सोने के भाव 330 रुपए सस्ता होकर 53930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोने का भाव 300 रुपये सस्ता होकर 49450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव भी हल्के गिरे हैं। आज चांदी 500 रुपये सस्ती होकर 66000 रुपये प्रतिकिलो पर आ गई है।

इसके अलावा 22 कैरट सोना 1 प्रति ग्राम 4945 रुपए और प्रति 10 ग्राम 49450 रुपए है, जबकि 24 कैरट सोना 1 ग्राम 5393 रुपए और प्रति दम ग्राम 53930 रुपए है।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 50100 रुपये (22 कैरट) 54650 (24 कैरट)

मुंबई : 49300 (22 कैरट), 53780 (24 कैरट)

दिल्ली : 49450 (22 कैरट), 53930 (24 कैरट)

कोलकाता : 49300 (22 कैरट), 53780 (24 कैरट)

जयपुर : 49450 (22 कैरट), 53930 (24 कैरट)

लखनऊ : 49450 (22 कैरट), 53930 (24 कैरट)

पटना : 49350 (22 कैरट), 53830 (24 कैरट)

भुवनेश्वर : 49300 (22 कैरट), 53780 (24 कैरट)

चांदी का भाव

चांदी के औसत दाम आज 66000 रुपये प्रति किलो है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ आदि शहरों में दाम 66000 प्रति किलो हैं। जबकि चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरू आदि शहरों में दाम 70800 रुपये हैं। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

कीमती आभूषण को खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।

Tags:    

Similar News