Gold Silver Prices Today: आज सोना हुआ सस्ता और चाँदी के रहे ये भाव, जानिए अपने शहरे के कीमती आभूषण के रेट

Gold Silver Prices Today 9 December 2022: ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-12-09 01:00 GMT

Gold Silver Prices Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Prices Today 9 December 2022: भारतीय सर्राफा बाजार में 09 दिसंबर, 2022 को सोना और चांदी की लेटेस्ट कीमत जारी कर दी गई है। कारोबारी सत्र के आखिरी दिन सोना के भाव स्थिर रहे हैं तो वहीं चांदी के दाम में तेजी आई है। दाम स्थिर रहने के बीच सोना आज 54 हजार के करीब कारोबार कर रहा है, जबकि भाव बढ़ने के बाद चांदी 67 हजार के पार ट्रेंड कर रही है। देश में शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे समय कीमती आभूषण की मांग काफी अधिक रहती है और अगर इसके भाव में गिरावट आ जाए तो लोगों के लिए राहत वाला विषय है। अगर आप आज सोने को खरीदने का मन बना रहे हैं तो अच्छा है,क्योंकि इसके भाव नहीं बदले हैं,जबकि चांदी के लिए आज आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर सोना चांदी का भाव

सर्राफा बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को 24 कैरेट सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 54,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। वहीं, आज 22 कैरेट सोने के भाव भी नहीं बदले हैं और यह 49650 रुपये प्रति 10 ग्राम कारोबार कर रहा है। हालांकि आज 999 शुद्धता चांदी के भाव में तेजी आई है और यह 800 रुपये महंगी हो गई है। दाम बढ़ने के बाद चांदी 67000 पर आ गई है।

इसके अलावा 22 कैरट सोना 1 प्रति ग्राम 4945 रुपए और प्रति 10 ग्राम 49450 रुपए है, जबकि 24 कैरट सोना 1 ग्राम 5393 रुपए और प्रति दम ग्राम 53930 रुपए है।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 50160 रुपये (22 कैरट) 54720 (24 कैरट)

मुंबई : 49500 (22 कैरट), 54000 (24 कैरट)

दिल्ली : 49650 (22 कैरट), 54150 (24 कैरट)

कोलकाता : 49500 (22 कैरट), 54000 (24 कैरट)

जयपुर : 49650 (22 कैरट), 54150 (24 कैरट)

लखनऊ : 49650 (22 कैरट), 54150 (24 कैरट)

पटना : 49550 (22 कैरट), 54050 (24 कैरट)

भुवनेश्वर : 49500 (22 कैरट), 54000 (24 कैरट)

चांदी का भाव

चांदी के औसत दाम आज 67000 रुपये प्रति किलो है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ आदि शहरों में दाम 67000 प्रति किलो हैं। जबकि चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरू आदि शहरों में दाम 71300 रुपये हैं। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की जानकारी होती है।  

Tags:    

Similar News