Gold Silver Rate Today: सोना गिरकर 52 हजार से नीचे और चांदी 67400 रुपए प्रति किलो, देखें शहर के भाव

Gold Silver Rate Today: सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। उससे पहले दो दिनों तक कीमतों में स्थिरता रही थी। जिस वजह से अब 24 कैरेट गोल्ड 52 हजार से भी नीचे आ गया।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update: 2022-03-31 02:44 GMT

Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today 31 March 2022 : देश (India Gold Silver Price) के सर्राफा बाजार (Bullion Market) में गुरुवार, 31 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में सोने के भाव (Sone Ka Bhav) में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिला। यही स्थिति, लखनऊ (Gold Price in Lucknow) के बाजारों में भी रही। हालांकि, आज सफेद धातु चांदी के दाम (Chandi Ka Dam) में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

गुड रिटर्न्स' वेबसाइट के अनुसार, 31 मार्च 2022 को दिल्ली के सोना-चांदी बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने (Sone Ka Bhav) का भाव 51,970 रुपए है। यह अपने एक दिन पहले के भाव से मात्र 10 रुपए नीचे गया है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम की कीमत 47,640 रुपए है। यह भी अपने एक दिन पहले की कीमत से महज 10 रुपए सस्ता हुआ है। गौरतलब है, कि सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन आज गिरावट का रुख बना हुआ है।

आज चांदी की क्या है कीमत (Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai Aaj Chandi Ka Dam)

देश के सर्राफा बाजार में आज, 31 मार्च 2022 को चांदी की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल रही है। गुरुवार को सफेद धातु की कीमत 67,400 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। चांदी की वर्तमान कीमत अपने एक दिन पहले की कीमत से 200 रुपए ऊपर चढ़ी है। 

लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (goodreturns वेबसाइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,779 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 38,232 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 47,790 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,77,900 रुपए

लखनऊ में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (goodreturns वेबसाइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,212 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 41,696 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 52,120 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5,21,200 रुपए

देश के कुछ अन्य बड़े शहरों में आज क्या है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव (goodreturns वेब साइट के अनुसार)

-चेन्नई में आज 52,270 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47910 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है

-मुंबई में 51970 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47640 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-नई दिल्ली में 51970 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47640 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-कोलकाता में 51970 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47640 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-बेंगलुरु में 51970 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47640 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-हैदराबाद में 51970 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47640 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-केरल में 51970 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47640 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-अहमदाबाद में 52050 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,670 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-पटना में 52,020 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,690 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

इस तरह चेक करें सोने के लेटेस्ट रेट्स (Gold Latest Rates)

अब, आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।

Tags:    

Similar News