FD Interest Rates Hiked: एफडी से कमाना है पैसा तो इन बैंकों का करें रुख, यहां मिल रहा धांसू ब्याज

FD Interest Rates Hiked: एचडीएफसी बैंक से पहले एसबीआई और पीएनबी ने भी अपनी एफडी ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर चुकी हैं। अगर आप एफडी में निवेश करना चाहते हैं तो इन बैंकों की भी एफडी रेट्स देख सकते हैं।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-02-22 08:18 GMT

FD Interest Rates Hiked (सोशल मीडिया) 

FD Interest Rates Hiked:  सावधि जाम (फिक्सड डिपॉजिट यानी एफडी) बाजार में एक ऐसी स्कीम है, यहां पर निवेशकों का घाटा होने की संभावना ना के बार होती है। इस वजह से एफडी निवेशकों की सबसे पंसदीदा स्कीम होती है। हर लोगों एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी का इंतजार करते हैं और इसके बढ़ते ही तुरंत पैसा निवेश कर देते हैं। इस समय एफडी में पैसा निवेश करने का सबसे अच्छा माध्यम बना हुआ है, क्योंकि रिजर्व बैंक द्वारा महंगाई को रोकने के लिए लगातार हुई रेपो रेट में बढ़ोतरी से बैंकों भी FD ब्याज दरों में इजाफा कर रही हैं। इस कड़ी में एचडीएफसी बैंक भी शामिल हो गई है। एचडीएफसी बैंक से पहले एसबीआई और पीएनबी ने भी अपनी एफडी ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर चुकी हैं। अगर आप एफडी में निवेश करना चाहते हैं तो इन बैंकों की भी एफडी रेट्स देख सकते हैं।

एचडीएफसी बैंक अब वरिष्ठ नागारिकों को इतना मिलेगा ब्याज

एचडीएफसी बैंक ने चुनिंदा कार्यकाल पर 2 करोड़ रुपये कम अपनी एफडी ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक ने यह बढ़ोतरी 7 दिनों और 10 वर्षों के बीच के कार्यकाल के लिए की है। बैंक आम लोगों को इस अवधि वाली एफडी पर 3% से 7.10% का ब्याज ऑफर कर रहा है तो वहीं, वरिष्ठ नागारिकों को इस अवधि पर 3.50% से 7.60% का ब्याज मिल रहा है। इसकी बढ़ी हुई नई दरें 21 फरवरी, 2023 से लागू हो गई हैं।

HDFC की नई एफडी दरें

7 - 14 दिन 3.00%

15 - 29 दिन 3.00%

30 - 45 दिन 3.50%

46 - 60 दिन 4.50%

61 - 89 दिन 4.50%

90 दिन <= 6 महीने 4.50%

6 महीने 1 दिन <= 9 महीने 5.75%

9 महीने 1 दिन से <1 साल 6.00%

1 साल से <15 महीने 6.60%

15 महीने से <18 महीने 7.10%

18 महीने से <21 महीने 7.00%

21 महीने - 2 साल 7.00%

2 वर्ष 1 दिन - 3 वर्ष 7.00%

3 वर्ष 1 दिन से - 5 वर्ष 7.00%

5 साल 1 दिन - 10 साल 7.00%

SBI ने की नई एफडी ब्याज दरें

एसबीआई ने भी हाल ही में अपनी एफडी ब्याज दरों में इजाफा किया है। बैंक ने7 दिन से 10 साल के बीच पर आम ग्राहकों को 3% से 7.1% ब्याज दे रहा है। वहीं, इस अवधि पर वरिष्ठ नागरिकों को 50 आधार अंक (बीपीएस) अतिरिक्त मिलेंगे। ये दरें 15 फरवरी 2023 से लागू हो गई हैं।

7 दिन से 45 दिन - 3%

46 दिन से 179 दिन - 4.5%

180 दिन से 210 दिन - 5.25%

211 दिन से 1 वर्ष से कम - 5.75%

1 वर्ष से 2 वर्ष से कम - 6.8%

400 दिन (अमृत कलश)-7.10%

2 वर्ष से 3 वर्ष से कम - 7.00%

3 साल से 5 साल से कम - 6.5%

5 साल और 10 साल तक - 6.5%

PNB FD नवीनतम ब्याज दरें

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने चुनिंदा अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। नई ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर लागू होंगी। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें 20 फरवरी 2023 से लागू हो गई हैं।

7 से 14 दिन 3.50%

15 से 29 दिन 3.50%

30 से 45 दिन 3.5%

46 से 90 दिन 4.50%

91 से 179 दिन 4.50%

180 दिन से 270 दिन 5.50%

271 दिन से 1 वर्ष से कम 5.80%

1 वर्ष 6.80%

1 वर्ष से अधिक से 665 दिन तक 6.80%

666 दिन 7.25%

667 दिन से 2 साल 6.80%

2 वर्ष से अधिक और 3 वर्ष तक 7%

3 साल से ऊपर और 5 साल तक 6.50%

5 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष तक 6.50%

Tags:    

Similar News