Ashok Leyland के चेयरमैन एस.पी. हिंदुजा का निधन, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस...दूर-दूर तक फैला है ग्रुप का कारोबार

SP Hinduja Passed Away: दुनिया भर में चर्चित ब्रांड 'अशोक लीलैंड' के मालिक और हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन एस.पी. हिंदुजा (S P Hinduja dies) का 87 साल की आयु में निधन हो गया। बुधवार (17 मई) को लंदन में उन्होंने आखिरी सांस ली।

Update: 2023-05-17 19:46 GMT
एस.पी. हिंदुजा (Social Media)

SP Hinduja Passed Away: दुनिया भर में चर्चित ब्रांड 'अशोक लीलैंड' के मालिक और हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन एस.पी. हिंदुजा (S P Hinduja dies) का 87 साल की आयु में निधन हो गया। बुधवार (17 मई) को लंदन में उन्होंने आखिरी सांस ली।

हिंदुजा ग्रुप के अध्यक्ष श्रीचंद परमानंद हिंदुजा (S P Hinduja News) लंबे समय से बीमार चल रहे थे। लंदन में उन्होंने आखिरी सांसें ली। वो हिंदुजा ग्रुप को संभालने वाले 4 भाइयों में सबसे बड़े थे।

डिमेंशिया से पीड़ित थे एस.पी. हिंदुजा

हिंदुजा परिवार के प्रवक्ता ने एस.पी. हिंदुजा के निधन की खबर को सही बताया। प्रवक्ता ने बताया कि, गोपीचंद हिंदुजा (Gopichand Hinduja), प्रकाश हिंदुजा (Prakash Hinduja) और अशोक हिंदुजा (Ashok Hinduja) के साथ पूरे हिंदुजा परिवार ने अपने बड़े भाई के निधन पर शोक व्यक्त किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एस.पी. हिंदुजा डिमेंशिया से पीड़ित थे।

1952 में जॉइन किया था हिंदुजा समूह

आपको बता दें, हिंदुजा ग्रुप का कारोबार दुनियाभर में फैला है। एस.पी. हिंदुजा ने 50 के दशक में अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद ग्रुप में काम करना शुरू किया। वो हिंदुजा समूह के फाउंडर परमानंद दीपचंद हिंदुजा (Parmanand Deepchand Hinduja) के सभी बेटों में सबसे बड़े थे। हिंदुजा परिवार मूलतः सिंध (अब पाकिस्तान) प्रांत से संबंध रखता था। हिंदुजा परिवार 1914 में सिंध से मुंबई आ गया था। परिवार ने 1919 में अपना कारोबारी सफर शुरू किया था।

1979 तक कंपनी का मुख्यालय ईरान में था
हिंदुजा समूह मुख्य रूप से मर्चेंट बैंकिंग (Merchant Banking) और ट्रेडिंग का काम करता है। वर्ष 1979 तक कंपनी का मुख्यालय ईरान में था। उसके बाद हिंदुजा परिवार ने ब्रिटेन का रुख किया और लंदन शिफ्ट हो गया। आज हिंदुजा परिवार लंदन के सबसे अमीर लोगों में शामिल है। आज इनका कारोबार ऑटो, आईटी, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, ऑयल एंड स्पेशियलिटी केमिकल्स, बैंकिंग एंड फाइनेंस, पावर जेनरेशन, रियल एस्टेट, हेल्थकेयर सहित कई सेक्टर्स में फैला है।

कहां-कहां फैला है बिजनस

साल 1971 में परमानंद दीपचंद के निधन के बाद उनके चरों बेटों ने हिंदुजा ग्रुप के कारोबार को पूरी दुनिया में फैलाया। जिसमें अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने वैश्विक पहचान बनाई। अशोक लेलैंड भारत में कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी की दुनियाभर में करीब 10 प्रॉडक्शन यूनिट्स हैं। अशोक लेलैंड ने 1997 में भारत की पहली सीएनजी बस सड़क पर उतारी। 1994 में हिंदुजा समूह ने भारत के बैंकिंग सेक्टर में कदम बढ़ाया। वर्ष 2000 में हिंदुजा ग्रुप ने हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस (Hinduja Global Solutions) की स्थापना की। यह ग्रुप की बीपीओ कंपनी है। हिंदुजा ग्रुप ने जाने-माने ब्रांड 'गल्फ' को भी खरीदा। बाद में इसका नाम गल्फ ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (Gulf Oil Corporation Ltd) कर दिया गया।

Tags:    

Similar News