Brinjal Farming: बैंगन की खेती किसानों को दे रही तगड़ा मुनाफा, अगर इस विधि से तैयार किया फसल

How to Start Brinjal Farming: किसान भाई बैंगन की फसल से जोरदार मुनाफा कमा सकते हैं, क्योंकि भारत में बैंगन 8 महीने से लेकर 12 महीने तक उगता है।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-11-20 06:00 GMT

Brinjal Farming (सोशल मीडिया) 

How to Start Brinjal Farming: आज के दौर में खेती किसानी भी कोई बिजनेस से कम नहीं है। अगर आप आप से एक चक में 3 बीधे खेती पड़ी है तो आप आराम से उससे सालाना 5 लाख रुपये निकाल सकते हैं। कोई कोई फसल तो इतने ही बीधे में 10 लाख रुपए की सालाना कमाई करवा देती है। अब आपको उन फसलों पर ध्यान देना होगा, जिनकी बाजार में हमेशा मांग बनी रहती है। अगर आप किसान हैं और अधिक कमाई वाली फसल लगाने की सोच रहे हैं तो बैंगन से अच्छी कोई फसल नहीं हो सकती। कई किसान इसकी खेती से सालाना 10-10 लाख रुपए की कमाई कर रहे हैं. तो इस कमाई का मौका आपके पास भी है। आइये आपको बता दें कि बैंगन की बुआई कितनी करें कि सालाना 10 लाख रुपये की कमाई हो जाए।

पूरे साल उगती है फसल

दरअसल, किसान भाई बैंगन की फसल से जोरदार मुनाफा कमा सकते हैं, क्योंकि भारत में बैंगन 8 महीने से लेकर 12 महीने तक उगता है। वहीं बाजार में बैंगन की कई किस्में मौजूद हैं। हर किस्म का अलग-अलग उत्पादन है। इसलिए जब भी आप बैंगन की खेती करें यह पहले तय कर लें कि आप कौन सी किस्म का बैंगन अपने खेतों में लगाने जा रहे हैं। आइये आपको बता दें कि कैसे करें इसकी खेती?

कैसे करें बैंगन की खेती?

किसान भाई बैंगन कभी भी लगा सकते हैं। यह फसल खरीफ और रबी सी दोनों सीजन में तैयार होती है। इसका अधिक उत्पादन के लिए किसानों को बीजों को खेती में सही से बोना चाहिए। इसमें पौधा के बीच दूरी को भी ध्यान रखना होता है। दो पौधों और कतार के बीच की दूरी 60 सेंटीमीटर रखनी चाहिए। किसान भाई बैंगन की फसल लगाने के लिए खेत को अच्छे से तैयार करना चाहिए। खेत को दो से तीन बार जोतना चाहिए। उसके बाद बेड बनाकार बैंगन के बीच की बुआई करनी चाहिए। अगर एक एकड़ में किसान बैंगन की खेती कर रहा है तो उसको 300 से लेकर 400 ग्रान बीजों को उपयोग करना चाहिए। खेत में लगने के बाद बैंगन की फसल दो महीने में तैयार हो जाती है। अगर गर्मी में बैंगन लगा रहे हैं तो खेत को 3 से 4 दिन बाद सिंचाई कर देने चाहिए। वहीं सर्दी में यह सिंचाई 12 से 15 के बाद होनी चाहिए, ताकि फसलों का अधिक उत्पादन मिल सके।

इतनी आएगी लागत

बैंगन की खेती की लागत की बात करें तो एक सीजन में एक एकड़ खेती पर करने पर 2 लाख रुपये का खर्चा आता है। वहीं साल इसकी खेती करने पर 4 लाख रुपए का खर्चा आता है। कोई किसान पूरे साल एक हेक्येटर बैंगन की खेती करता है तो वह 100 टन का उत्पादन ले सकता है।

इतना होगा मुनाफा

बाजार में बैंगन आम तौर पर 10 रुपये किलो बिकता है। इस हिसाब एक एकड़ में आराम से 10 लाख रुपए की कमाई कर सकता है। इसमें अगर 4 लाख रुपए किसान की लागत निकाल दें तो वह आराम से 6 लाख रुपये की सालाना बचत कर सकता है, जो महीने की 55 से 60 हजार रुपये की बचत होती है।

Tags:    

Similar News