Indo-China Business: भारत-चीन में बम्पर बिजनेस, तीन महीने में 31 अरब डॉलर पहुंचा आंकड़ा

India vs China: भारत-चीन द्विपक्षीय व्यापार 15.3% बढ़कर 31 अरब डॉलर से अधिक हो गया।

Report :  Neel Mani Lal
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2022-04-18 06:15 GMT

Indo-China Face Off (Social media)

Indo-China Business: तनावपूर्ण संबंधों और सैन्य गतिरोध के बावजूद भारत में चीन से आयात नई बुलंदियों पर है। जनवरी से मार्च तक 3 महीने की अवधि के दौरान, भारत को चीन का निर्यात बढ़कर 27.1 अरब डॉलर हो गया। चीनी सीमा शुल्क द्वारा जारी व्यापार आंकड़ों के अनुसार इस साल की पहली तिमाही में भारत-चीन द्विपक्षीय व्यापार 15.3 प्रतिशत बढ़कर 31 अरब डॉलर से अधिक हो गया।

15.3 प्रतिशत की वृद्धि

पिछले साल, भारत-चीन द्विपक्षीय व्यापार 125 अरब डॉलर से अधिक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। ये रुझान जारी रहा और 2022 की पहली तिमाही में द्विपक्षीय व्यापार कुल 31.96 अरब डॉलर हो गया। ये पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 15.3 प्रतिशत की वृद्धि है।

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल जनवरी से मार्च के बीच, व्यापार घाटा 22.23 अरब डॉलर तक पहुंच गया, क्योंकि भारत को चीन का निर्यात 27.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जबकि आयात कुल 4.87 अरब डॉलर था। पिछले साल, भारत को चीन का निर्यात 46.2 प्रतिशत बढ़कर 97.52 अरब डॉलर हो गया, जबकि चीन को भारत का निर्यात 34.2 प्रतिशत बढ़कर 28.14 अरब डॉलर हो गया। भारत का व्यापार घाटा 2021 में 69.38 डॉलर बढ़ा।

70 फीसदी रसायन और अन्य विनिर्मित सामान चीन से आयात किया जाता

भारत-चीन व्यापार पर टिप्पणी करते हुए, चीन-दक्षिण एशिया सहयोग अनुसंधान केंद्र के महासचिव लियू ज़ोंगयी ने चीन के ग्लोबल टाइम्स अखबार को बताया कि द्विपक्षीय व्यापार में निरंतर वृद्धि ने वैश्विक भू-राजनीतिक परिवर्तनों से तनाव के बावजूद दो प्रमुख विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की पूरकता को दिखाया है। लियू ने कहा कि मोबाइल फोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अलावा भारतीय दवा उद्योग में इस्तेमाल होने वाले करीब 70 फीसदी रसायन और अन्य विनिर्मित सामान चीन से आयात किया जाता है।

विदेश व्यापार सालाना आधार पर 13 फीसदी से बढ़कर 1.48 ट्रिलियन डॉलर हुआ

पहले तीन महीनों में चीन से भारत के आयात में सालाना आधार पर 28.3 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में, चीन को इसके निर्यात में साल-दर-साल 26.1 प्रतिशत की गिरावट आई है। लियू ने कहा है कि 2021 की पहली तिमाही में चीन ने भारत से बड़ी मात्रा में लौह अयस्क का आयात किया। ये आइटम चीन को भारत के निर्यात का एक बड़ा हिस्सा है।

कुल मिलाकर चीन के विदेश व्यापार ने 2022 की पहली तिमाही में अपनी विकास गति को बनाए रखा है। चीन का विदेश व्यापार सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 1.48 ट्रिलियन डॉलर हो गया।

Tags:    

Similar News