ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी क्या है और कैसे UPI से भी बड़ी क्रांति करेगा भारत, यहां जानें

सबसे पहले तो बता दें कि ब्लॉकचेन एक तरह का डेटाबेस है। जिसमें जानकारी/सूचना ब्लॉक्स में स्टोर रहती है। ये ब्लॉक्स एक चेन के जरिए आपस में कनेक्ट रहते हैं।

Update: 2021-02-07 10:48 GMT
ब्लॉकचेन टेक्नोलोजी की खास बात ये है कि कंप्यूटर्स में सेव डिटेल्स में बदलाव करना, हैक करना या सिस्टम के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ मुमकिन नहीं है।

नई दिल्ली: भारत टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक कदम आगे बढ़ने जा रहा है।

ब्लॉकचेन इंफ्रास्ट्रक्चर को पेश करने और इसके फायदों को भुनाने के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है।

ब्लॉकचेन इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर केंद्र सरकार ने ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया है।

जिसमें ये कहा गया है कि सच्चाई के एकल स्त्रोत के तौर पर ब्लॉकचेन का उपयोग सरकारी विभागों द्वारा जनरेट होने वाले सभी तरह के लेनदेन और डेटा के ऑथेंटिकेशन व वेरिफिकेशन के लिए किया जा सकता है।

हालांकि सरकार इस ड्राफ्ट पर अभी आम लोगों की राय ले रही है।

देश का कोई भी नागरिक MyGov प्लेटफॉर्म के जरिए 16 फरवरी तक सरकार को अपना सुझाव भेज सकते हैं।

तो आइये जानते हैं आखिर ये ब्लॉकचेन है क्या और आगे चलकर लोगों को इससे क्या फायदा होगा।

Budget 2021 में आत्मनिर्भर भारत पर जोर, बिजनेस करने को मिलेगा बूस्ट

ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी क्या है और कैसे UPI से भी बड़ी क्रांति करेगा भारत, यहां जानें(फोटो: सोशल मीडिया)

ब्लॉकचेन किसे कहते हैं?

सबसे पहले तो बता दें कि ब्लॉकचेन एक तरह का डेटाबेस है।

जिसमें जानकारी/सूचना ब्लॉक्स में स्टोर रहती है। ये ब्लॉक्स एक चेन के जरिए आपस में कनेक्ट रहते हैं।

जैसे कि बिटक्वॉइन क्रिप्टोकरंसी डिसेंट्रलाइज्ड ब्लॉकचेन पर बेस्ड होती हैं।

इसमें हर ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड तो होता है लेकिन व्यक्ति डेटा को कंट्रोल नहीं कर सकता। जानकारी कई कंप्यूटर्स में सेव रहती है।

दूसरे शब्दों में, ब्लॉकचैन एक वितरित खाता-बही है जो रिकॉर्ड्स के भंडारण के लिए सभी के लिए खुला है। एक बार जब कुछ ब्लॉकचेन में दर्ज हो जाता है, तो इसे बदलना लगभग असंभव है।

प्रौद्योगिकी पर सभी लेनदेन इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि के लिए एक डिजिटल हस्ताक्षर के साथ संरक्षित हैं।

100 रुपए में व्यवसाय खड़ा: इलावरासी की ऐसी कहानी, डकैती ने बनाया बिजनेस वुमन

ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी क्या है और कैसे UPI से भी बड़ी क्रांति करेगा भारत, यहां जानें(फोटो: सोशल मीडिया)

ब्लॉकचेन टेक्नोलोजी से क्या फायदा होगा

ब्लॉकचेन टेक्नोलोजी की खास बात ये है कि कंप्यूटर्स में सेव डिटेल्स में बदलाव करना, हैक करना या सिस्टम के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ मुमकिन नहीं है।

एक्सपर्ट्स की मानें तो आधुनिक टेक्नोलॉजी को अपनाने की दिशा में भारत के इस अगले कदम को एक बार फिर टेक दिग्गजों से वाहवाही मिलने की उम्मीद है।

टेक्नोलॉजी के मामले में ब्लॉकचेन इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना देश में यूपीआई से भी कहीं बड़ा कदम रह सकता है।

क्योंकि अभी तक यूपीआई को ही भारत का सबसे सफल डिजिटल प्रोजेक्ट कहा जाता है।

लेकिन ब्लॉकचेन इंफ्रास्ट्रक्चर की बदौलत होने वाले बदलावों का स्तर यूपीआई क्रांति से कहीं बड़ा होने वाला है।

इन बिजनेस में है लाखों का फायदा, रोज कमा सकते हैं हजारों रुपए, ऐसे करें शुरू

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News