ब्रिटेन और फ्रांस ने छीना भारत से दुनिया की 5वीं अर्थव्यवस्था का ताज

उधर, फ्रांस की अर्थव्यवस्था साल 2018 में 7.33 फीसदी बढ़ी। यह साल 2017 से 2.48 फीसदी ज्यादा है। जी हां, साल 2017 की अर्थव्यवस्था 4.85 फीसदी थी। विश्व बैंक के ताजा आकड़े कहते हैं कि ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था 2018 में 2.82 ट्रिलियन डॉलर हो गयी है।

Update: 2019-08-02 05:04 GMT
ब्रिटेन और फ्रांस ने छीना भारत से दुनिया की 5वीं अर्थव्यवस्था का ताज

नई दिल्ली: भारतीय अर्थव्यवस्था को एक झटका लगा है। दरअसल, भारतीय अर्थव्यवस्था पांचवें पायदान से खिसककर अब सातवें पायदान पर आ गयी है। मालूम हो, साल 2018 में भारतीय अर्थव्यवस्था के सुस्त रहने के कारण से देश को ये खामियाजा भुगतना पड़ा। इससे पहले भारत के सिर दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था का ताज था।

यह भी पढ़ें: ‘रैमॉन मैगसेसे’ पुरस्कार से सम्मानित किए गए रवीश कुमार

विश्व बैंक के आंकड़ों की बात करें तो साल 2018 में ब्रिटेन और फ्रांस की अर्थव्यवस्था ने ज्यादा ग्रोथ की, जिसकी वजह से इन दोनों ने एक-एक पायदान का छलांग लगाया। ऐसे में अब ब्रिटेन 5 पांचवें स्थान पर पहुंच गया है जबकि छठे स्थान पर फ्रांस काबिज हो गया है। वहीं, अमेरिका टॉप पर बरकरार है।

यह भी पढ़ें: भगोड़ा विजय माल्या की अपील पर SC आज करेगा सुनवाई

साल 2018 में भारत की अर्थव्यवस्था के आकड़ें महज 3.01 फीसदी ही बढ़ें लेकिन 2017 में 15.23 फीसदी का इजाफा देखा गया था। 2018 में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में 6.81 फीसदी का इजाफा देखा गया, जबकि साल 2017 में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में महज 0.75 फीसदी का उछाल आया था।

यह भी पढ़ें: उन्नाव रेप केस: लखनऊ में बेटी का इलाज कराना चाहती हैं मां, ट्रक की डिटेल्स आई सामने

उधर, फ्रांस की अर्थव्यवस्था साल 2018 में 7.33 फीसदी बढ़ी। यह साल 2017 से 2.48 फीसदी ज्यादा है। जी हां, साल 2017 की अर्थव्यवस्था 4.85 फीसदी थी। विश्व बैंक के ताजा आकड़े कहते हैं कि ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था 2018 में 2.82 ट्रिलियन डॉलर हो गयी है। 2018 में फ्रांस की अर्थव्यवस्था बढ़कर 2.78 ट्रिलियन डॉलर पहुँच गयी है। मगर भारत की अर्थव्यवस्था साल में 2.73 ट्रिलियन डॉलर तक ही पहुंच पाई।

यह भी पढ़ें: ‘कश्मीर पर मध्यस्थता’ पर डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दिया विवादित बयान, जानें पूरा मामला

Tags:    

Similar News