Kele ki Kheti: एक किसान ने केले की खेती से बदली अपनी किस्मत, अब कमाता है 1 साल में 90 लाख; मौका आपके पास भी

Kele ki Kheti Karne Ke Tarike: महाराष्ट्र के सांगोला के रहने वाले किसान प्रताप लेंडवे केले की खेती से सालाना 90 लाख रुपये की कमाई कर रहे हैं।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-10-05 02:00 GMT

Kele ki Kheti Karne Ke Tarike (सोशल मीडिया)  

Kele ki Kheti Karne Ke Tarike: किसान चाहे तो अपना भाग्य खेती किसानी से ही बदल सकता है। यहां पर इतनी कमाई है, जिसको आप सपने में भी नहीं सोच सकते हैं। हालांकि यहां से इस कमाई को हासिल करने के लिए आपको अच्छी फसल अच्छी प्लानिंग के साथ तैयार करनी होगी। देश में ऐसे कई उदाहरण देखने को मिल जाएंगे, जो किसान केवल खेती से सालाना लाखों करोड़ों रुपये की कमाई कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप किसान हैं तो आपके पास भी खेती से अच्छा कमाई करने का मौका है।

इस किसान ने केले की खेती से बदली अपनी किस्मत

अधिकतर लोग समझते हैं कि सब्जियों की खेती किसानों को अधिक मार्जिन प्रदान करती है, बल्कि ऐसा नहीं है। किसान चाहे तो फलों की खेती के भी अधिक लाभ कमा सकता है। अगर इसमें केले की खेती हो तो बात ही क्या कहने? हालांकि इसके लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। ऐसा ही एक किसान है, जो पहले अनार की खेती करता था, वह अब इसको छोड़ केले की खेती करने लगा है और इससे वह सालाना लाखों रुपये की कमाई कर रहा है। केले की खेती ने किसान की किस्मत बदल दी है।

जीआई टैग के बाद भी लेंडवे करने लेगे केले की फसल

महाराष्ट्र के सांगोला के रहने वाले प्रताप लेंडवे अपने क्षेत्र में अनार की खेती के लिए लोगों के बीच जाने जाते हैं, लेकिन इस वक्त अब उनकी पहचान केले की खेती के रूप में होने लगी है। यहां पर वह झंडे गाड़ रहे हैं। वह केले की खेती से मात्र 9 महीने में 90 लाख रुपये की कमाई कर रहे हैं। सांगोला के अनार को जीआई टैग मिला हुआ है, उसके बाद भी लेंडवे केले की खेती की ओर रुख किया है।

अनार में मिल रहा था कम मुनाफा

प्रताप लेंडवे का कहना है कि अनार की खेती में लागत के मुकाबले मुनाफा कम मिला था। ऐसे में उन्होंने केले की खेती करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि 6 एकड़ में केले की खेती के माध्यम से 90 लाख रुपये की कमाई हुई है। उनका केला जम्मू कश्मीर के व्यापारियों ने 35 रुपये किलो की दर से खरीदा।

एक एकड़ में 50 टन केले का उत्पादन मिला

किसान प्रताप लेंडवे वैसे तो 6 एकड़ में केले की खेती करते हैं। वह 1 एकड़ में 50 टन केलेन का उत्पादन करते हैं। वह वैज्ञानिक विधि से केले की खेती करते है। इससे उन्हें काफी फायदा मिला है और उनका उत्पादन भी बढ़ा है। इस विधि से उनकी खेती का एक गुच्छा केला का वजह 55 से 60 किलोग्राम आता है। प्रताप को एक एकड़ में 50 टन केले का उत्पादन होता है। इस हिसाब से 1 एकड़ 14 लाख रुपये के हिसाब से उन्होंने 9 महीने में केला बेचकर 90 लाख रुपये की कमाई की है।

कैसे करें केले की खेती ?

केले की खेती (Banana Cultivation) के लिए मिट्टी का चयन बहुत जरूरी है। इसके लिए पोषक तत्वों से युक्त भूमि का चयन होना चाहिए। इसकी खेती के लिए चिकनी बलुई मिट्टी उपयुक्त मानी जाती है। भूमि का पीएच मान 6-7.5 के बीच होना चाहिए। ज्यादा अम्लीय या क्षारीय मिट्टी इसकी खेती के लिए उपयुक्त नहीं होती है। खेत ऐसा बनाना चाहिए, ताकि जलभराव की समस्या न हो। अगर कोई किसान टिशू कल्चर तकनीक से केले की खेती करता है, तो आराम से 8-9 महीने के बीच इसका उत्पादन पा सकता है। ग्रेंड नेन किस्म यानी टिशू कल्चर तकनीक से तैयार पौधे 300 सेंटीमीटर से ज्यादा लंबे होते हैं। इस किस्म के केले मुड़े हुए होते हैं। इस विधि से पूरे साल केले की खेती की जा सकती है। हालांकि केले की फसल को अत्यधिक ठंडे और गर्म तापमान से बचाना काफी जरूरी होता है।

Tags:    

Similar News