Gas Cylinder Price Hike: ग्राहकों को झटका, गैस सिलेंडर हुआ 73 रुपए महंगा, जानें LPG का नया रेट

LPG Gas Cylinder Price Hike : आज कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी होने से ग्राहकों को तगड़ा झटका लगा। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में 73.5 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shivani
Update: 2021-08-01 16:15 GMT

एलपीजी गैस सिलेंडर (सोशल मीडिया)

LPG Gas Cylinder Price Hike : पेट्रोल-डीजल के दामों ने भले ही 15 दिनों में बड़ी राहत दी लेकिन आज गैंस सिंलेडर का दाम आज बढ़ गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज गैस सिलेंडर की कीमत 73.5 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा दिया है। हालांकि गैस के दाम सिर्फ काॅमर्शियल गैस के बढ़े हैं, घरेलू रसोई गैस में राहत है। घरेलू रसोई गैस को ग्राहक पुराने रेट पर ही खरीद सकते हैं। राजधानी दिल्ली में LPG गैस में इजाफा होने के बाद 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1623 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। इसके पहले तक दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1,500 रुपये में बिक रहा था। 

दरअसल, आज कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी होने से ग्राहकों को तगड़ा झटका लगा। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में 73.5 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया है। वहीं घरेलू रसोई गैस पुरानी दर पर ही मिलेंगी।

गैस के दाम बढ़ने के बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार की आलोचना की तो वही सपाईयों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा, 'कामर्शियल सिलेंडर के दाम आज फिर लगभग 75 रु बढ़े हैं। इससे उन लोगों, ख़ासतौर से उन युवाओं पर महंगाई की मार और भी पड़ेगी जो काम-रोज़गार के सिलसिले में बाहर खाने-पीने पर मजबूर हैं। उप्र के युवा 'भाजपाई-मंहगाई' का जवाब 2022 में भाजपा की गेंद को यूपी के स्टेडियम से बाहर करके देंगे।'

बता दें कि 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले महीने वाले रेट पर ही 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर मिलेगा। गौरतबल है कि पिछले महीने जुलाई में तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 25.50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी। उसके बाद से राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का दाम 834.50 रुपये में बिक रहा है, तो वहीं मुंबई में 834.50 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा कोलकाता में गैस सिलेंडर का रेट 861 रुपये और चेन्नई में 850.50 रुपये प्रति है।

Tags:    

Similar News