LPG Cylinder Price: गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती, 100 रुपये सस्ता हुआ LPG Cylinder, अब मिलेगा इतने में

LPG Cylinder Price: एलपीजी सिलेंडर की कीमतें पेट्रोलियम कंपनियों ने 99.75 रूपये कम कर दी है। यह कटौती सिर्फ और सिर्फ 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर लागू की गई है।

Update:2023-08-01 08:24 IST
LPG Cylinder Price (Social Media)

LPG Cylinder Price: अगस्त महीने की शुरूआत होते ही बड़ी राहत भरी खबर आयी है। तेल कंपनियों ने अगस्त के पहले ही दिन यानी कि आज मंगलवार को गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी है। गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती की गई है। हालांकि यह राहत आम लोगों को नहीं बल्कि दुकानदारों और होटल मालिकों को मिली है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतें पेट्रोलियम कंपनियों ने 99.75 रूपये कम कर दी है। यह कटौती सिर्फ और सिर्फ 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर लागू की गई है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट आज एक अगस्त से लागू हो गए हैं।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 99.75 रूपये की कटौती के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सिलेंडर के दाम 1680 रूपए हो गए हैं। वहीं, कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1802.50 रूपये है, जबकि मुंबई में 1640.50 रूपए और चेन्नई में 1852.50 रूपये है। बता दें कि इससे पहले चार जुलाई को 2023 को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतो में सात रूपए की बढ़ोत्तरी की गई थी।

घरेल गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

घरेलू गैस सिलेंडर यानी कि 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में यह सिलेंडर 1103 रूपए में मिल रहा है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में आखिरी बार बदलाव एक मार्च 2023 को किया गया था, तब तेल कंपनियों ने सिलेंडर की कीमतों में 50 रूपयों की बढ़ोत्तरी की थी, इसके बाद से सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। इससे पहले जुलाई 2022 में कीमतें परिवर्तित की गई थी।

ऐसे चेक करें गैस सिलेंडर के दाम

अगर आप स्वयं एलपीजी सिलेंडर के दामों में हुए बदलाव के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं कि आपके शहर में सिलेंडर की कीमतें क्या चल रही हैं। तो आपको https://iocl.com/prices-of-petroleum products लिंक पर जाना होगा। इंडियल आयल की इस आधिकारि वेबसाइट पर विजिट करके आप सिलेंडर की कीमतों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

Tags:    

Similar News