Lucknow Gold Silver Price Today: सोना चांदी के भाव में आई तेजी, जानिए आपके शहर में क्या हैं इसके नए रेट्स

Lucknow Gold Silver Price Today 27 July 2023: बुलियन मार्केट में गोल्ड-सिल्वर के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। यह भाव GST, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। वहीं, सोने की कीमत बाजार में इसके मांग के आधार पर तय होते हैं। जानिए कैसे?

Update:2023-07-27 04:20 IST
Lucknow Gold Silver Price Today 27 July 2023 (सोशल मीडिया)

Lucknow Gold Silver Price Today 27 july 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव से एक बाद फिर लोगों को झटका मिला है। बुधवार को गिरावट के बाद 27 जुलाई को शहर में सोना चांदी के भाव में तेजी देखी गई है। सोना 170 रुपये महंगा हुआ है और यह फिर से 60 हजार रुपये पार पहुंच गया है। वहीं, चांदी के भाव 400 रुपए की तेजी आई है। ऐसे अगर कोई व्यक्ति आज सर्राफा बाजार से सोना व चांदी को लेने जा रहा है तो उसको अधिक जेब खर्च करनी पड़ेगी।

सोना 170 रुपए हुआ महंगा

लखनऊ बुलियन मार्केट में बुधवार को सोना 170 रुपये कम हुआ था तो वहीं गुरुवार को आज इसमें 170 रुपये के तेजी आई है। 24 कैरेट सोना 170 रुपये महंगा होने के बाद 60,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना 150 रुपए तेज हुआ है। इसके बाद यह 55,300 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले बुधवार को इसमें गिरावट आई थी। 24 कैरेट सोना 60,150 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 55,150 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड किया।

चांदी 400 रुपये उछली

लखनऊ सर्राफा बाजार में चांदी का भाव गुरुवार को 400 रुपये बढ़ा है। इसके बाद चांदी प्रतिकिलो 77,400 रुपये पर ट्रेंड कर रही है। इससे पहले बुधवार को इसमें 500 रुपये की गिरावट आई थी, जिसके बाद यह 77 हजार रुपये पर थी। बीते कई दिनों से शहर में चांदी के भाव में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है।

अन्य शहरों मे सोने का लेटेस्ट भाव

कानपुर

55,300 (22 कैरट)

60,320 (24 कैरट)

आगरा

55,300 (22 कैरट)

60,320 (24 कैरट)

नोएडा

55,300 (22 कैरट)

60,320 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,300 (22 कैरट)

60,320 (24 कैरट)

वाराणसी

55,300 (22 कैरट)

56,320 (24 कैरट)

मथुरा

55,300 (22 कैरट)

60,320 (24 कैरट)

ऐसे जानें घर बैठे सोने के भाव

बुलियन मार्केट में गोल्ड-सिल्वर के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। यह भाव GST, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। इसलिए लोगों को इसके सही भाव के लिए अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। लोग सोने के भाव की जानकारी घर बैठे भी पता कर सकता है। इसके लिए ग्राहक को अपने नंबर से क नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। अगर अगर 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के रेट को पता करना है तो 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल देने के बाद कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के ताजा भाव मिल जाएंगे।

इस आधार पर भी तय होता सोना का दाम

इसके अलावा सोने की कीमत बाजार में सोने की मांग और सप्लाई से तय होती हैं। अगर मांग अधिक होगी तो सोना महंगा हो। अगर मांग कम होगी तो सोना के भाव गिरेंगे। वहीं, वैश्विक आर्थिक स्थितियां भी सोने के रेट को प्रभावित करती हैं।

Tags:    

Similar News