मुकेश अंबानी की सुरक्षा में रहते हैं NSG कमांडो, किले से कम नहीं है एंटीलिया

अंबानी को 2013 में जेड सिक्योतरिटी दी गई थी जिसे नरेंद्र मोदी सरकार ने बढ़ाकर जेड प्लस कर दिया। जब अंबानी अपने राज्य में होते हैं तो पूरा सुरक्षा घेरा उनके साथ होता है। बाहर जाने पर कुछ कमांडो उनके साथ चलते हैं और संबंधित राज्य।

Update: 2021-02-27 06:18 GMT
भारत के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी की सुरक्षा भी उनकी हैसियत के हिसाब से है। उन्हें भारत सरकार की तरफ से जेड प्ललस सुरक्षा घेरा भी दिया गया है।

नीलमणि लाल

नई दिल्ली: भारत के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी की सुरक्षा भी उनकी हैसियत के हिसाब से है। उन्हें भारत सरकार की तरफ से जेड प्ललस सुरक्षा घेरा भी दिया गया है। मुकेश अंबानी चौबीसों घंटे जेड प्लरस सिक्योैरिटी कवर में रहते हैं। देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात स्पेउशल प्रोटेक्शरन ग्रुप के बाद यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा सुरक्षा घेरा है।

अब तक केवल 17 लोगों को ही जेड प्लस सिक्योंरिटी दी गई है। इसके तहत मुकेश अंबानी की सुरक्षा में 55 सुरक्षाकर्मी हमेशा तैनात रहते हैं। इस कवर में कम से कम 10 कमांडो एनएसजी के होते हैं। सारे सुरक्षाकर्मी मार्शल आर्ट्स में प्रशिक्षित होते हैं। और सबके पास एक से बढ़कर एक कम्युेनिकेशन और सिक्योारिटी गैजेट्स भी होते हैं।

ऐसी है सुरक्षा

अंबानी को 2013 में जेड सिक्योतरिटी दी गई थी जिसे नरेंद्र मोदी सरकार ने बढ़ाकर जेड प्लस कर दिया। जब अंबानी अपने राज्य में होते हैं तो पूरा सुरक्षा घेरा उनके साथ होता है। बाहर जाने पर कुछ कमांडो उनके साथ चलते हैं और संबंधित राज्य। बाकी सुरक्षा के इंतजाम करता है। चौबीसों घंटे मिलने वाली इस सुरक्षा का खर्च मुकेश अंबानी को खुद उठाना पड़ता है।

ये भी पढ़ें...बड़ी खुशखबरी: मंदी का दौर खत्म, GDP के इन आंकड़ों का बेसब्री से था इंतजार

एक अनुमान के मुताबिक, जेड प्लअस सिक्योैरिटी के लिए मुकेश अंबानी हर महीने करीब 16 लाख रुपये का बिल चुकाते हैं। इस खर्च के अलावा सुरक्षाकर्मियों के रहने-खाने की व्य्वस्था भी अंबानी को करनी होती है।

निजी गार्ड भी रहते हैं

अंबानी की अपनी निजी प्रोटेक्शनन भी है। इसमें एनएसजी के रिटायर्ड कर्मचारियों के अलावा सेना और अर्धसैन्य बल के रिटायर्ड जवान भी शामिल हैं। अंबानी की सभी कारें हथियारबंद और बुलेटप्रूफ हैं। वे अपने घर से बिना सुरक्षा घेरे के बाहर नहीं निकलते। पूरा काफिला साथ चलता है।

ये भी पढ़ें...सोना तुरंत खरीदें: नहीं मिलेगा ऐसा शानदार मौका, मार्च में बढ़ जाएंगे भाव

मुंबई स्थित मुकेश अंबानी का आवास ‘एंटीलिया’ दुनिया के सबसे महंगे आशियानों में से एक है। चार लाख स्वालााकयर फीट में फैली यह इमारत मुंबई के अल्टाामाउंट रोड पर स्थित है। 27 मंजिला इस इमारत का हर फ्लोर करीब दो मंजिल के बराबर है।

एंटीलिया की सिक्योसरिटी प्राइवेट हाथों में है। इसके अलावा मुंबई पुलिस की टीम भी मौजूद रहती है। एंटीलिया में करीब 600 लोग काम करते हैं जिनमें सिक्यो रिटी गार्ड्स के अलावा अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News